कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि इस पावन पर्व में सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश निहित है। उन्होंने कामना की कि पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का यह पावन अवसर हमें सेवा के माध्यम से परोपकार करने की प्रेरणा देता है उन्होंने अपनी शुभकामनाओं में आगे कहा कि पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान की हमारी यह समृद्ध परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और नई सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने सभी के सुख और समृद्धि की मंगलकामना भी की।

