नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पीएम मोदी और भारतवासियों को नेपाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों पर घूमने का न्योता दिया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने मित्र भारत को सम्मान के साथ निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री शाह ने मंच से कहा, “मैं आपको नेपाल आने के लिए दिल से न्योता देता हूं, जो मुक्तिनाथ भगवान, हिमालय की गोद में बसे श्री पशुपतिनाथ, तराई के मैदानों में माता जानकी, जनकजी, जीवित देवी कुमारी और शांति के अग्रदूत गौतम बुद्ध की जन्मभूमि है।” उन्होंने नेपालवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नेपाल आने का न्योता दिया।

