सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब से कुछ देर पहले शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ उन्होंने यहाँ लगे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में यूपी लगातार अग्रसर है। सीएम योगी ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संविधान के नोटिफिकेशन के बाद उत्तर प्रदेश राज्य का गठन हुआ। जिसे पहले आगरा और अवध प्रोविंस के रूप में अंग्रेजों ने मान्यता दी थी। सीएम योगी ने कहा कि हमारे यूपी पर पहले एक प्रश्नचिन्ह लगा था, इसे एक बीमारू राज्य समझा जाता था। लेकिन साल 2017 के बाद से पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने तेजी से काम किया। आज उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद हमारी ब्रांडिंग और मार्केटिंग की वजह से पूरी दुनिया में पहचान बना चुके हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने ओडीओपी प्रोडक्ट की ई-मार्केटिंग के लिए ओडीओपी मार्ट पोर्टल भी लांच किया। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री दयाशंकर सिंह और मुख्य सचिव डीएस मिश्र भी मौजूद रहे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

