विधानसभा में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 तारीख देश का काला अध्याय है. देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई. इसमें राजभवन भी शामिल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित हुए, तो राजनीति ही नहीं, झारखंड भी छोड़ दूंगा. झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के लिए आज का दिन बहुत अहम है. विधानसभा में उन्हें बहुमत हासिल करना है. इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सत्र का शुरुआती अभिभाषण दिया. झारखंड विधानसभा सदन में चंपाई सोरेन सरकार के विश्वास मत की प्रक्रिया अब शुरू हो रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम विधायक विधानसभा में मौजूद हैं. महागठबंधन के सभी विधायक बस से एक साथ विधानसबा पहुंचे हैं. विश्वास मत के लिए वोटिंग करने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचे हैं.. उन्हें ED की टीम साथ लेकर आई है.
जेएमएम नेतृत्व वाले 40 विधायक, जो भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच हैदराबाद चले गए थे, मतदान में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम को रांची लौट आए थे. चंपाई सोरेन को विश्वास है कि उनकी जीत होगी.
