नई दिल्ली : दिल्ली में गुरुवार को पिंक लाइन रूट के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा ही भयानक हादसा हुआ। सुबह मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रहे बाइक सवारों के ऊपर से मानों मौत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में स्कूटी और बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे कितना भयावह था इसका अंदाजा मौके की तस्वीरों से देखकर लगाया जा सकता है। तस्वीरें देखकर आप सिहर जाएंगे। मलबे के पास गिरी हुई दो बाइक हादसे की कहानी कह रही हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्टेशन के नीचे पड़ा मलबा पूरे हादसे की गवाही दे रहा था।
सुबह 11 बजे हुआ हादसा
घटना के बारे में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट), जॉय टिर्की के अनुसार हादसे की चपेट में आने से कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गोकुलपुरी मेट्रो के प्लैटफॉर्म के पूर्वी हिस्से वाली रेलिंग अचानक सड़क पर नीचे गिर गई। यह हिस्सा करीब 30-40 मीटर का है। लोहे और कंक्रीट समेत यह हिस्सा नीचे सड़क पर गुजर रह लोगों पर गिरा। इसमें चार को मामूली चोटें आई हैं। एक का पैर टूटा है। एक शख्स जिसकी हालत गंभीर है, वह मलबे में दबा हुआ था। अभी तक वह बेहोश हैं। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मेट्रो स्टेशन की रेलिंग का एक हिस्सा अभी भी लटक रहा है। इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। डीसीपी टिर्की ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मियों के साथ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका। घटना के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद मच गई अफरातफरी
घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। इससे पहले हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। तुरंत स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी गई। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि हमें खबर मिली की चलती मेट्रो लाइन के साइड स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। इसमें 4 लोग घायल हो गए। डीएफएस कर्मचारियों की तरफ से दो व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला गया। दो लोगों को फायर सर्विस यूनिट के आने से पहले ही निकाल लिया गया था। हादसे में कुछ बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान

