यमुनानगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 647 वें प्रकाश पर्व पर गांव शहजादपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से रात को जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भजन मंडली ने भजनों से संत गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के लोगों को एकता, भाईचारे व मिलकर रहने का संदेश दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव की परिक्रमा की। भजनों ने श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बनाया। हवन यज्ञ में आहूति डालकर गांव के विकास और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद निशान साहिब की रस्म अदा की गई। गांव की बच्चियों ने अनेक भजनों पर गिद्दा व नृत्य प्रस्तुति कर सभी ग्रामीणों का मन मोहा। कार्यक्रम में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद मुख्य रूप से पहुंची। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल सुरेंद्र सिंह, मंदिर कमेटी प्रधान सुभाष चंद, दर्शन लाल व अन्य ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सेवा में जुटे सेवादारों व गिद्दा की प्रस्तुति देने बच्चियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसके अलावा मार्ग पर आने जाने वाले सभी वाहन चालकों को रोककर प्रसाद वितरित किया गया। रोजी मलिक आनंद ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज उन महान संतों में से एक है। जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को सही मार्ग पर चलने की राह दिखाई। उन्होंने पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। महान संत के साथ वे महान समाज सुधारक भी थे। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलकर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए।
Trending
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026

