माफिया अतीक अहमद की मृत्यु के बावजूद उसका गैंग जिले में अब भी सक्रिय है। इसी क्रम में अतीक के साढ़ू इमरान अहमद सहित आठ लोगों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पूरामुफ्ती थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।यह मामला बमरौली उपहार निवासी मनोज कुमार भारतीया की पुश्तैनी जमीन से संबंधित है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2001 में अतीक और इमरान अहमद ने जमीन के असली मालिकों रामदास, शोभ लाल, राम आसरे और ओंकार को अगवा कर बंधक बनाया था। जान से मारने की धमकी देकर जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से सुरेश द्विवेदी के नाम करा लिया गया।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

