हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ, शुभ कार्य, यात्रा और निवेश जैसे महत्वपूर्ण कामों से पहले तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी ली जाती है। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, शक्ति और सकारात्मकता प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 11:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6:26 बजे और सूर्यास्त शाम 5:59 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 8:40 बजे और चंद्रास्त शाम 7:37 बजे होगा।

