अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बाद अब तक डीएनए मिलान के जरिये 220 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। गुजरात सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई।बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गत 12 जून को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा। दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे। अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं, क्योंकि विमान दुर्घटना में कई लोग इस कदर झुलस गए कि उनके शवों की शिनाख्त नहीं की जा सकती। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 220 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान कर लिया गया है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। 202 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। और भी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है।’’
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

