बसपा में अपनी वापसी के बाद राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने भले ही बिहार से अपने सियासी सफर की नई शुरुआत की हो, लेकिन उनकी असली चुनौती उत्तर प्रदेश की सियासत में होगी। माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनियोजित रणनीति के तैयार की है। इसके तहत आकाश को बिहार के रास्ते यूपी की राजनीति में बड़ा चेहरा बनाने की तैयारी चल रही हैं।पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मायावती ने जिस तरह आकाश को फिर से लॉन्च किया, उससे साफ है कि वे जल्द ही आकाश को यूपी के सियासी मैदान में भी उतारने की योजना बना रही हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और मायावती ने आकाश को इस अहम मौके पर जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें एक बड़ा मंच दिया है। आकाश को विभिन्न जातियों को एकजुट कर बसपा का पुराना भाईचारा दोबारा स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

