समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान अखिलेश ने ममता को ‘दीदी’ कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वे हारी नहीं हैं। मुलाकात के समय तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। अभिषेक ने अखिलेश यादव का गले मिलकर स्वागत किया।एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो कुछ हुआ है, वह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। बीजेपी ने लोकतंत्र को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना शायद ही किसी ने पहले किया हो। अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी की आंखों में दीदी इसलिए खटकती हैं क्योंकि वे आधी आबादी की आवाज हैं। भाजपा सामंती और पुरुषप्रधान सोच वाली पार्टी है, जो महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देख सकती।
Keep Reading
Add A Comment

