दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारतीय विद्यापीठ इंस्टिट्यूट में आयोजित एक भव्य समारोह में Avonleigh University ने एंग्री मैन व नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर राजेश चौहान और रजिस्ट्रार भावना धवन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जस्टिस रजनीश भटनागर, मजिस्ट्रेट रविंदर कुमार पाहुजा, प्रोफेसर डॉ. एम.एन. होंडा मौजूद रहे। जिन्होंने परमजीत सिंह पम्मा को डॉक्टरेट की उपाधि सौंपते हुए उनके लंबे समय से जारी सामाजिक योगदान की सराहना की। पम्मा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें एंग्री मैन अवार्ड प्रमुख है। समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिभाशाली बच्चों को भी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार, आर. पी. तुलसियान, राहुल जिंदल, संजय सिंगला, सुभाषी गिरी, और एडवोकेट अनिल खटूरिया शामिल रहे, जिन्होंने मंच पर उपस्थित बच्चों का उत्साह बढ़ाया।मनोरंजन सत्र में गायक आशु पंजाबी की शानदार प्रस्तुति और बच्चों के मनमोहक डांस परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।अंत में सभी अतिथियों ने Avonleigh University के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं का सम्मान करते हैं, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026

