भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सूची में एथलेटिक्स के तेजस्विन शंकर, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल, शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख समेत कई नाम शामिल हैं।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन निर्धारित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के जरिए खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

