Author: admin

इंदौर के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी मर्डर के केस के पांचों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आज पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग के कोर्ट में पेश किया जाना है। इससे ठीक पहले मेघालय पुलिस ने ये बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या की बात को कुबूल कर ली है। इस हत्याकांड में सोनम के साथ राज कुशवाहा को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। इन दोनों के साथ तीन और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार जून को मची भगदड़ की घटना संबंधी याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख तय की है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।अदालत ने महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी को सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है और उसे रिपोर्ट देने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले…

Read More

। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सरकार भले ही अत्यधिक गरीबी के 5.3 प्रतिशत हो जाने का जश्न मना रही है, लेकिन प्रतिदिन तीन डॉलर (करीब 250 रुपये) की आय सम्मान के साथ जीने के लिए पर्याप्त नहीं है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार खुद को असहज करने वाले आकंड़ों को दरकिनार कर देती है।भारत की अत्यधिक गरीबी दर 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से एक दशक में तेजी से घटकर 2022-23 में 5.3 प्रतिशत रह गई। हालांकि, विश्व बैंक ने अपनी गरीबी रेखा की सीमा को संशोधित कर तीन डॉलर…

Read More

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले और मणिपुर में हिंसा को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बतौर गृह मंत्री उनके कार्यकाल की पहचान “अधिकतम डींगें, न्यूनतम उपलब्धियां” रही हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में शांति को लेकर गृह मंत्री के दावे बेतुके और तथ्यविहीन हैं। शाह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के 11 साल राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित…

Read More

सेना ने 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में करीब डेढ महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत इस लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देेने वाले योद्धाओं के परिजनों को सम्मानित करने की कड़ी में मंगलवार को कैप्टन विजयंत थापर (वीर चक्र) के परिजनों को नोएडा में उनके घर जाकर सम्मानित किया। सेना ने बताया है कि कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेना सर्वोच्च बलिदान देने वाले योद्धाओं के घर-घर जाकर वीर सैनिकों के परिजनों तथा देशवासियों को भारत मां के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस और उनके शौर्य की पराकाष्ठा के बारे में…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को बताया कि लोगों का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा तय करने का एकमात्र मानदंड पिछड़ापन है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत सूचना का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने का निर्णय धर्म से नहीं लिया जाना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि राज्य में ओबीसी का दर्जा तय करने के लिए एकमात्र मानदंड पिछड़ापन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एक आयोग इस श्रेणी में शामिल करने के लिए 50 नए उपवर्गों पर…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह संवैधानिक व्यवस्था है इसलिए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। खरगे ने कहा कि संविधान में लोकसभा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, लेकिन मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है इस संवैधानिक व्यवस्था को नकारा जा रहा है। उनका कहना था कि पिछली दो लोकसभाओं में इस पद को खाली रखा गया है और फिर वही…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है। सोमवार को अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है।

Read More