नई दिल्ली। चुनाव प्रचार में कृत्रिम बृद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल और मतदाताओं को प्रभावित करने की इसकी क्षमता के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों को परामर्श जारी कर एआई से तैयार सामग्री के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही का ध्यान रखने को कहा। परामर्श में सामग्री के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कुछ मानदंड पेश किए गए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों को एआई प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न या परिवर्तित किसी भी छवि, वीडियो, ऑडियो या अन्य सामग्री को ‘एआई से तैयार/ डिजिटल रूप से संवर्धित/ कृत्रिम सामग्री’ के रूप में चिह्नित करना होगा। परामर्श के अनुसार,…
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रेड्डी ने कहा, ‘‘कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी।’’ कांग्रेस ने छह जनवरी को अपनी ‘प्यारी…
बई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा अपडेट दिया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक हुई जांच में आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा और सीढ़ी से भागा गया। बता दें कि रात करीब 2 बजे के आस-पास सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया कर दिया था। एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा। घटना के बाद सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल लाया गया।
नई दिल्ली। भारतीय टीम में ‘सुपरस्टार संस्कृति’ खत्म करने पर उनके लगातार जोर देने के कारण ड्रेसिंग रूम में असंतोष की अटकलों के बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर के भविष्य के बारे में अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के प्रदर्शन के आधार पर समीक्षा की जायेगी। पिछले साल जुलाई में गंभीर के पद संभालने के बाद भारत ने दस में से छह टेस्ट और श्रीलंका में एक द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला गंवाई है। इसके और अपने खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इसके साथ ही गंभीर की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि तीन प्रमुख युद्धपोतों के कल नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने तथा आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को मजबूती मिलेगी। मोदी ने मंगलवार को नौसेना के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,“ कल 15 जनवरी हमारी नौसेना की क्षमताओं के लिहाज से एक विशेष दिन होने जा रहा है। तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की हमारी कोशिशें मजबूत होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।” नौसेना ने अपनी पोस्ट…
मुंबई। घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 401.53 अंक चढ़कर 76,901.16 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 97.5 अंक की बढ़त के साथ 23,273.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
सियोल। दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को बुधवार सुबह राष्ट्रपति परिसर से हिरासत में ले लिया गया। यून ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के मुख्यालय में ले जाए जाने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस देश में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है’’। यून पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह राजधानी सियोल में हन्नाम-डोंग आवास में कई सप्ताह तक छिपे रहे थे और उन्होंने सत्ता से उन्हें हटाने के प्रयासों के खिलाफ ‘‘अंत तक लड़ने’’ का संकल्प व्यक्त…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवार घोषित किए, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है। अब तक कांग्रेस 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक कुल 63 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले तीन अलग-अलग सूचियों में कुल 48 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची में हालांकि कुल 16 नाम हैं, जिनमें से एक नाम ईश्वर बागरी का है जिन्हें प्रमोद जयंत के स्थान पर गोकुलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस और समर्पण की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।’’ भारतीय सेना को दृढ़ संकल्प, पेशेवर अंदाज और समर्पण का…
