ह्यूस्टन/अमेरिका। अमेरिका के ऑस्टिन शहर में एक बार के बाहर हुई गोलीबारी में मारे गए चार लोगों में 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्रा भी शामिल है। इस घटना की जांच संभावित आतंकवादी कृत्य के रूप में की जा रही है। ऑस्टिन की निवासी और टेक्सास विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही छात्रा सविता शान रविवार को वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में एक हमलावर की अंधाधुंध गोलीबारी में मारी गई। वह स्नातक की डिग्री प्राप्त करने से कुछ ही महीने दूर थी और विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उसे प्रबंधन सूचना प्रणाली और अर्थशास्त्र की उत्कृष्ट छात्रा बताया था। ऑस्टिन की पुलिस…
Author: admin
लखनऊः होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक है। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के बाद रंगों से खेलना भारत और नेपाल में धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया भर में बसे भारतीय भी अपनी परंपरा निभाते हैं। ये उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। लेकिन रंग खेलने की परंपरा के पीछे छिपी हैं रोचक पौराणिक कहानियां और ज्योतिषीय कारण, जो इसे और भी खास बनाते हैं। राधा-कृष्ण की प्रेम-लीला से शुरू हुई रंगों की परंपरा पौराणिक कथाओं के अनुसार, बचपन में भगवान कृष्ण अपनी…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत सरकार से ईरान युद्ध और अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के मामले में अपना रुख नैतिक रूप स्पष्ट करने की अपील की। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की ”चुप्पी’ से दुनिया भर में भारत की साख गिर रही है। उनका यह भी कहना है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले तथा कई खाड़ी देशों पर ईरानी हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी…
संभल, ! होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, वहीं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। साेमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई व जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने होली को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। होली जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का काम भी कराया जा रहा है।…
मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के कारण घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़क गया। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक संकट गहरा गया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले कई देशों पर हमले किये हैं। इसका असर सोमवार को बाजार खुलते ही दिखा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 2,743.46 अंक टूटकर 78,543.73 अंक पर खुला। हालांकि बाद में इसकी गिरावट काफी कम हुई। अंत…
थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं में मिली अज्ञात युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से मृतका के कपड़े व सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए हैं। सोमवार को मैनाठेर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किरण पाल ने बताया कि 27 फरवरी को गांव बघी गोवर्धनपुर के जंगल में करीब 15 फुट गहरे सूखे कुएं में 20-22 वर्षीयं युवती का शव मिला था। पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण…
वाराणसीः तीन मार्च को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है जिसको ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध घाट पर विश्व-विख्यात माँ गंगा की दैनिक आरती का समय बदल दिया गया है। सामान्यतः शाम 6:15 बजे शुरू होने वाली यह आरती अब शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगी, जो ग्रहण के मोक्ष काल (समापन) के बाद होगी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण काशी में माँ गंगा की आरती का समय परिवर्तित किया गया है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46-47 मिनट…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे ”बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। सरकार उन्हें पूरी आर्थिक मदद प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए और हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। होलिकोत्सव मनाने सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन…
दिल्ली आबकारी नीति मामले(Delhi Excise Policy) में सीबीआई (CBI) ने निचली अदालत के फैसले को कानून के खिलाफ बताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दाखिल की है। एजेंसी ने अदालत के सभी आरोपियों को बरी करने के आदेश को चुनौती दी है और मामले की पुनः समीक्षा की मांग की है। CBI का तर्क है कि निचली अदालत ने पर्याप्त साक्ष्यों और कानून की व्याख्या के बावजूद यह आदेश दिया, जो उचित नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में तय की गई है। इस केस की निगरानी और सुनवाई में…
