Author: admin

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के प्रयोग मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोहबच को भी अपने साथ लेकर गए और मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी पहले मामले की जांच से जुड़ी जानकारी लेने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद वह संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके धरने की…

Read More

भारतीय बैडमिंटन के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली और भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को एक घंटे नौ मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद त्रीसा और गायत्री ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

Read More

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। श्रीनगर की अपनी पहली यात्रा के दौरान गोर ने जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती की तारीफ की और इसे भारत का अहम हिस्सा बताया।अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अपनी पहली श्रीनगर यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच जम्मू-कश्मीर से जुड़े विषयों और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और लाखों लोगों को फायदा होगा। इन प्रोजेक्ट्स के कई फायदे होंगे, जैसे- यात्री और माल ढुलाई…

Read More

ग्रामीण इलाकों में लड़कियों की शिक्षा की तस्वीर पिछले कुछ वर्षों में बदली है, लेकिन यह बदलाव अभी उस मुकाम तक नहीं पहुंचा है, जहां हर किशोरी के लिए 12वीं के बाद की पढ़ाई स्वाभाविक रूप से उसका अगला कदम बन सके। सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं तक पहुंचती लड़कियों की संख्या बढ़ी ज़रूर है, लेकिन 12वीं के बाद तस्वीर उत्साहजनक नहीं लगती। इसके कई कारण भी हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटियां गांव से दूर होते हैं। आने-जाने का खर्च बढ़ता है। परिवार को लड़की की सुरक्षा की चिंता रहती है। घर के काम और छोटे…

Read More

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स से करीब छह-सात किलोमीटर दूर राजधानी के पृथ्वीराज रोड का शोर अचानक गायब हो जाता है, जब आप यॉर्क कब्रिस्तान में घुसते हैं। गेट के ठीक बाहर एक छोटी कब्र नजर आती है। इसकी हालत देखकर लगता है कि इस पर सालों से कोई फूल नहीं चढ़ाया गया होगा, वहां सोई हुई हैं राजकुमारी अमृत कौर। वो महात्मा गांधी की करीबी सहयोगी, स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री और एम्स की फाउंडर थीं। अमृत कौर कपूरथला राजघराने से थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शिक्षा ली और आजादी के बाद नेहरू कैबिनेट में स्वास्थ्य…

Read More

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी और फिर घर पहुंचकर बहन सीबा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने WhatsApp पर स्टेटस लगाकर पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार और नाराजगी अब सड़क तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में छात्र लखनऊ की राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। छात्रों ने खास तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के परिणाम जल्द जारी करने और ‘डिपार्टमेंट स्किप’ का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग रखी।

Read More