- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
अगर आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। SBI Research की ताजा Ecowrap रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में 25 बेसिस प्वाइंट और दिसंबर में भी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। इस तरह आने वाले महीनों में रेपो रेट कुल 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की संभावना जताई गई है। SBI Research ने अक्टूबर में होने वाली अगली मौद्रिक नीति बैठक में ही 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जोरदार वकालत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महंगाई और…
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में मूल्य आधारित खरीदारी से थोड़ा संभल गए। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्क रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि बाजार की बढ़त को सीमित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 244.02 अंक चढ़कर 74,293.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.20 अंक की बढ़त के साथ 23,201.85 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक,…
यूपी के पत्रकारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, इलाज के लिए 42 लाख रुपये मंजूर; जानें किसे मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान’ के तहत चिकित्सा सुविधा के लिए मंजूर की है। अपर मुख्य सचिव सूचना संजय प्रसाद की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, यह धनराशि अनुदान संख्या-86 के तहत ‘पत्रकार कल्याण कोष’ से सहायता अनुदान के रूप में जारी की गई है। इसका व्यय निर्धारित उद्देश्य…
मायावती ने मंगलवार को कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर…
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों को दोहरी खुशखबरी देते हुए बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अब पंचायत सहायकों को उनके पद से प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे इसके साथ ही उन्हेंने कहा कि अब पंचायत सहायकों 9000 रुपए मानदेय मिलेगा। यह घोषणा ओपी राजभर ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की बाद की है। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने बताया, अगर पंचायत सहायकों को हटाना है तो जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनागी जो…
ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक ताकत का दिखा असर, PM मोदी ने 3 दिन में कीं 15 द्विपक्षीय बैठकें
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया। सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में संयुक्त बयान को मंजूरी और नई दिल्ली घोषणापत्र को माना जा रहा है। घोषणापत्र में भारत की प्राथमिकताओं और बदलती वैश्विक परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट संकेत और संदेश दिखाई दिए। इस दौरान दुनिया ने भारतीय कूटनीति की बढ़ती प्रभावशीलता भी देखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तीन दिनों में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ करीब 15 औपचारिक द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसके अलावा उन्होंने कई वैश्विक नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुखों के साथ अलग…
सोमवार की शाम को शुक्र और चंद्रमा का रोमांचक नजारा देखने को मिला। बादलों के छंटने के बाद चंद मिनटों के लिए यह खगोलीय घटना देखी जा सकी। यह ग्रहण जैसी ही घटना यानी अकल्टेशन कही जाती है, जो दक्षिण और पश्चिमी भारत में देखी गई। सोमवार की शाम सायं करीब 6.30 बजे से इस घटना नैनीताल की वादियों से देख सकते थे, लेकिन बादलों के कारण करीब 6.40 से देखी जा सकी और कुछ मिनट बाद चंद्रमा और शुक्र ग्रह एक साथ अस्त हो गए। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडे के…
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (VSSY) 2.0 लॉन्च कर दी है। योजना के नए संस्करण में सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए 11 पारंपरिक ट्रेडों के साथ 14 नए आधुनिक ट्रेड भी जोड़े हैं। इस तरह अब कुल 25 ट्रेडों में युवाओं को हुनरमंद बनाने की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 दिनों का नि:शुल्क कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के दौरान मानदेय, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अधिकतम 15 हजार रुपये की नि:शुल्क उन्नत टूलकिट और कारोबार शुरू करने के…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
