Noida News: पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। दो साल पहले सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। मैं मोदी-योगी की…
Author: admin
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बुलढाणा के जलगांव जामोद तालुका के धानोरा महासिद्ध गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। यहां 25 वर्षीय युवक पवन गव्हाले ने कथित तौर पर ब्लड प्रेशर की करीब 200 गोलियां एक साथ खा लीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बावजूद युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के समय पवन घर में अकेला था। गोलियां निगलने के थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जब परिजनों को स्थिति का पता चला, तो वे तुरंत उसे नांदुरा के एक निजी अस्पताल लेकर…
नेशनल डेस्क: भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को लेकर पाकिस्तान को लिखित सूचना दिए जाने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ कड़ी और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है। नदी से या तो पानी बहेगा या खून: भुट्टो भुट्टो ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि “हम किसी को सिंधु नदी पर सौदेबाजी नहीं करने देंगे। मोदी सरकार पाकिस्तान पर झूठे आरोप लगाकर इस संधि को एकतरफा निलंबित कर रही है। मैं सिंधु नदी के किनारे…
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है, जिसकी गूंज सिर्फ कश्मीर घाटी में नहीं बल्कि इस्लामाबाद की सत्ता तक सुनाई दी है। भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इसे “स्थगित” कर दिया है। यह वही समझौता है, जो 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुआ था और दशकों तक इसे दोनों देशों ने निभाया, चाहे हालात युद्ध जैसे क्यों न रहे हों। भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के निर्णय ने पाकिस्तान को हिला कर रख…
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश में रोष है। हमले में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में मौजूद हैं। आर्म्ड पुलिस अस्पताल में सभी मृतकों का शव रखा गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सभी मृतको को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की। अमित शाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ हाई लेवल बैठक की है।
श्रीनागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में कोई वृद्धि न हो। मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइनें श्रीनगर के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित करेंगी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के लिए कुल चार अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों ने टिकट पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क भी…
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया एजेंसियों की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी अधिक खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है।
