- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था से लेकर विकास के मुद्दे तक, एक बार घेरा है। कानपुर में विधायक के 10 प्रतिशत कमीशन वाले कुबूलनामे पर कहा कि केवल इस एक घटना जांच ढंग से हो जाए तो, सरकार के सुशासन की सारी कलई खुलकर सामने आ जाएगी। क्योंकि यहां एक गैंग एक्टिव है, जिसमें नेता से लेकर आईपीएस तक, सब शामिल हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक, भाजपा के मंत्री, विधायक और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर में अनुकरणीय भूमिका के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। एक रक्षा बयान में यह जानकारी दी गयी। मोदी ने यहां विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद ‘‘भारतीय सशस्त्र बल विजन 2047’’ दस्तावेज भी जारी किया।बयान में कहा गया है कि यह दस्तावेज भविष्य के लिए तैयार भारतीय सशस्त्र बलों का मार्ग प्रशस्त करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस महत्वपूर्ण सम्मेलन…
एशिया कप 2025 में रविवार यानी की 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की चर्चा जोरों पर है। पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मुकाबले को लेकर स्पष्ट कह दिया है कि इसे नहीं खेला जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक दोनों ही देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हो जाते, तब तक न क्रिकेट खेला जाना चाहिए और न ही किसी तरह का कोई व्यापार होना चाहिए।रभजन ने आगे कहा कि क्रिकेट जैसे खेल से पहले दोनों देशों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करेंगे तथा चूड़ाचांदपुर एवं इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। दो वर्ष पहले राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा होगा। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 8,500 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के मणिपुर दौरे की आधिकारिक पुष्टि की। प्रधानमंत्री की यह यात्रा कुकी और मेईती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बार-बार आलोचना के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शनिवार को सुशीला कार्की को शुभकामना देते हुए लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।” इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था, “हम नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में नयी अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें आशा है कि इससे शांति और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की शांति के प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में मिजोरम का अहम योगदान है। पीएम मोदी ने मिजोरम की राजधानी एजल को पहली बार भारतीय रेल से जोड़ते हुए सायरंग-बइरवी रेल मार्ग की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पीएम मोदी ने इस मौके पर गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी हरी झंडी दिखाकर मिजोरम से इन रेलों को रॉसन किया। मिजोरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम, पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आनंद…
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण करने के लिए 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में शिकायत दी गई थी थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि शुक्रवार रात को नोएडा प्राधिकरण के ‘वर्क सर्किल नौ’ के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शाहपुर गोवर्धनपुर खादर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर कुछ लोग लगातार…
इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाली और राज्य के लोगों का जीवन पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।पीएम मोदी ने शनिवार को यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर के विकास के लिए शांति जरूरी है और यहां के जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए उनकी सरकार हर संभव मदद कर रही है। हिंसा के कारण जो लोग बेघर हुए हैं उनके लिए 7000 घरों का निर्माण किया…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
