Author: admin
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सांविधिक प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील से कहा, ‘‘यह नीतिगत मामला है। आप संसद से कानून बनाने के लिए कहें।’’ पीठ ने कहा, ‘‘हम मौजूदा याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि राहत नीतिगत दायरे में आती है।’’ याचिका का निपटारा करते हुए पीठ ने याचिकाकर्ता को प्राधिकरण के समक्ष अभ्यावेदन…
अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) के अध्यक्ष इंगमार डी वोस ने मंगलवार को क्रिस्टी कोवेंट्री के नए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष के रूप में चुनाव की सराहना करते हुए इसे दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश बताया। दो दिवसीय एफईआई फ़ोरम के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डी वोस ने कहा, “पहले दौर में चुनाव जीतने के लिए क्रिस्टी कोवेंट्री को बधाई, जो मुझे लगता है कि यह बाहरी दुनिया को एक बहुत ही स्पष्ट संदेश देता है कि आईओसी में एक तरह की आम सहमति है।” जिम्बाब्वे की ओलंपियन कोवेंट्री 20 मार्च को ग्रीस में 144वें आईओसी सत्र में…
आईपीएल में 3 में से 2 मैच हार चुकी लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के मेंटोर जहीर खान ने पंजाब किंग्स से मिली पराजय के बाद इकाना स्टेडियम की पिच की पर भड़ास निकालते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि ‘पंजाब के क्यूरेटर ने इसे तैयार किया है।’ असमान उछाल वाली पिच पर 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 34 गेंद में 69 रन की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की।
संसद में आज वक्फ संसोधन बिल को 12 बजे पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही देश में गर्मा-गर्मी का माहौल पैदा हो गया है। जहां एक ओर कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इसका विरोध करेगी। कई भी इसके समर्थन में वोट नहीं करेगा। बीजेपी में सिर्फ वोट लेने का राजनीति ही चला रही है।AIMIM दिल्ली स्टेट प्रेसिडेंट शोएब जमई ने कहा कि अगर वक़्फ़ बिल जबरन मुसलमानो पर थोपने की कोशिश की गई…
मध्यप्रदेश पुलिस ने कथित आतंकी साजिश के तहत राजस्थान में विस्फोटकों की जब्ती से संबंधित 2022 के मामले के मुख्य आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने खान को इस मामले में ‘‘सबसे वांछित’’ आरोपी घोषित किया था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के विचार-विमर्श करने की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय संसद की समितियां केवल ठप्पा लगाती थीं, लेकिन आज वे लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा करके परिवर्तन करती हैं। लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया गया तो आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन ने दावा किया कि विधेयक में संसद की संयुक्त समिति के प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो नियम एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समिति ने अधिकार से परे जाकर…
नई दिल्ली, लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है। यह विधेयक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया है। इस विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है। इस विधेयक को चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड का समर्थन मिला है।लोकसभा में विधेयक के पेश होते ही विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि इस विधेयक का धार्मिक व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वक्फ…
