- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘‘परमाणु युद्ध’’ में बदलने से रोक दिया था और उन्हें यह धमकी दी थी कि अगर दोनों पड़ोसी देश संघर्ष विराम पर सहमत नहीं हुए तो वह कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे तथा उन पर शुल्क (टैरिफ) लगाएंगे। ट्रंप ने मंगलवार को ‘व्हाइट हाउस’ में एक कैबिनेट बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक बहुत ही शानदार इंसान, नरेन्द्र मोदी से बात…
महाराष्ट्र में पूरे धूमधाम से दस दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ हो गया। इस दौरान लोग अपने अपने घरों, आवासीय परिसरों और सार्वजनिक पंडालों में अपने प्रिय भगवान की स्थापना कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। गणेश उत्सव की शुरुआत के साथ सुबह से हर ओर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष सुनाई देते रहे और ढोल-ताशों की धुन पर श्रद्धालु अपनी अपनी पसंद के अनुसार छोटी, मध्यम और बड़ी आकार की मूर्तियों को घर लेकर आए। भगवान गणपति को समृद्धि का अग्रदूत और विघ्नहर्ता माना जाता है, उनके स्वागत के लिए पूरे मुंबई में भव्य सजावट की…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के कारण उनसे एफिडेविट की मांग से घिरे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आयोग को बुधवार कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया है कि गुजरात अनाम पार्टियों ने हजारों करोड़ रुपए का चंदा जुटाया है तो क्या उनसे भी शपथ पत्र मांगा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि जिन पार्टियों को भारी रकम चंदे के रूप में मिली है उनको कोई जानता नहीं है और न ही उन्होंने ज्यादा चुनाव लड़े हैं। इन पार्टियों को जितना चंदा मिला है उसका कहीं कोई हिसाब किताब नहीं है। उन्होंने कहा…
उपराष्ट्रपति पद के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के उम्मीदवार एवं उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन पर नक्सलवाद का समर्थन करने के आरोप को लेकर बहस को आगे बढ़ाने से इनकार करते हुए कहा कि शाह उनके खिलाफ माहौल बनाना चाहते हैं। रेड्डी ने उपराष्ट्रपति पद को राजनीतिक के बजाय ‘उच्च संवैधानिक’ पद करार देते हुए मंगलवार को सभी दलों से अपील की कि वे गुण-दोष के आधार पर उनकी उम्मीदवारी पर गौर करें। ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं…
भारत सरकार के कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथम से इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट सचिव ने बताया कि भारत सरकार का इप्सेफ की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण है। कुछ महत्वपूर्ण मांगों पर बहुत जल्द ही निर्णय कर दिया जाएगा। इप्सेफ के राष्ट्रीय उप महासचिव अतुल मिश्रा ने बताया है कि कैबिनेट सचिव ने प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता के दौरान आउटसोर्स/ संविदा /ठेका एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं के कर्मचारियों के बारे में भी बात हुई, उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी हो रही…
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह चार सितंबर को पुणे में एक नया स्टोर खोलेगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार है, जो पुणे में ग्राहकों को एप्पल उत्पादों को जानने और खरीदने का अवसर देगा।साथ ही वे एप्पल की सेवाओं का व्यक्तिगत रूप से अनुभव कर पाएंगे। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ एप्पल ने आज घोषणा की है कि वह चार सितंबर को पुणे में अपना पहला स्टोर ‘एप्पल कोरेगांव पार्क’ खोलेगी।
टैरिफ विवाद की अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 26 अगस्त को तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 849 अंक लुढ़ककर बंद हुआ वहीं निफ्टी 256 अंक टूटा। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट और भी गहरी रही, जिससे शहर के निवेशकों के पोर्टफोलियो वैल्यूएशन में अनुमानित तौर पर करीब 700 करोड़ रुपये की कटौती आई है।
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर प्रशासन ने भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के कारण हाई अलर्ट जारी करते हुये लगातार पत्थरों के गिरने की वजह से राजमार्ग को भी बंद कर दिया है। पिछले चौबीस घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण चेनाब, रावी, तावी और उझ जैसी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और जम्मू तथा कई अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में भारी बारिश जारी रहेगी और अचानक बाढ़ की घटनाएं भी हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने जम्मू…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं और आरोप लगाया कि जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर में ‘वोट चोरी’ की साजिशें रच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने दिया जाएगा। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी सुपौल से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
