दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-फित्र के अवसर पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि शांति के साथ ईद का पर्व मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस दलों को जामा मस्जिद में तैनात किया गया था। अधिकारी ने कहा, “हमने ईद के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं और स्थानीय निवासियों ने भी हमारा सहयोग किया, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली…
Author: admin
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने नितीश राणा की प्रशंसा करते हुए उनकी 36 गेंद में 81 रन की पारी को ‘शीर्ष स्तर की बेहतरीन पारी’ कहा और चेन्नई सुपरकिंग्स पर छह रन की जीत का श्रेय राजस्थान रॉयल्स के क्षेत्ररक्षण को भी दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नितीश ने आक्रामक पारी खेली जिससे रॉयल्स ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए और फिर सुपरकिंग्स को छह विकेट पर 176 रन पर रोककर सत्र की पहली जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा के चार विकेट और कार्यवाहक कप्तान रियान पराग का शिवम दुबे का एक हाथ से शानदार…
संसद की एक समिति ने कहा है कि देश में इस समय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पदों की जरूत के हिसाब से 1316 आईएएस अधिकारियों की कमी है जिससे विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक कार्य और शासन प्रभावित हो रहा है।राज्य सभा सदस्य बृज लाल की अध्यक्षता वाली लोक शिकायत, विधि और न्याय विभाग से संबंधी संसदीय समिति ने मंत्रालय की 2025-26 की अनुदान मांगों पर राज्य सभा में पिछले दिनों प्रस्तुत अपने प्रतिवेदन में कहा है, ‘इन रिक्त पदों को भरने की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और लोक प्रशासन की बढ़ती मांगों को…
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्या का समाधान ‘राजा की शरण’ में मिल जाने की उम्मीद में ‘लोकतंत्र’ को समाप्त कर ‘राजतंत्र’ की वापसी के लिए संघर्ष शुरू करने वाले दुनिया के पहले देश नेपाल में यह आंदोलन अब पहाड़ से उतरकर मैदान की ओर फैलने लगा है। भारत के सीमवर्ती राष्ट्र नेपाल में “राजतंत्र” की वापसी का आंदोलन बहुत कम समय में ही देशव्यापी विस्तार पाने लगा है। बेरोजगारी और महंगाई से उत्पन्न नाराजगी युवा कंधों पर सवार होकर पहाड़ी क्षेत्रों से उतरकर मैदानों इलाकों में फैलने लगी है। इसके ठीक विपरीत “लोकतंत्र” की स्थापना का आंदोलन मैदानी क्षेत्रों…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि लोग मुगल बादशाह औरंगजेब को पसंद करें या न करें, लेकिन उसका मकबरा एक संरक्षित स्मारक है, लेकिन किसी को उसका महिमामंडन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि ‘कानून के दायरे से बाहर’ की ढांचों को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम औरंगजेब को पसंद करें या न करें, उसका मकबरा एक संरक्षित स्मारक है। हम किसी को भी उसका महिमामंडन नहीं करने देंगे।’’ दक्षिणपंथी संगठन छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्ताबाद शहर में स्थित 17वीं सदी के मुगल…
चंडीगढ़, 28 मार्च — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट सरकार के खर्चों का लेखा—जोखा नहीं, बल्कि ये सरकार की नीति, नीयत और विज़न का दस्तावेज होता है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाया कि बजट में की गई घोषणाओं को तीन गुणा रफ्तार से धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार सभी सदस्यों ने इस बजट सत्र में अपने विचारों, आकलन और सकारात्मक सुझावों से सत्र को सफल बनाया है, उसी प्रकार बजट में…
लखनऊ, 28 मार्च : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विधान भवन में युवाओं का एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित किया। विधान सभा मंडप, विधान सभा सचिवालय में संपन्न कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किए गए माई भारत अभियान के तहत युवाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य केवल यह नहीं कि आप…
