Author: admin

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली 2026 की ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 123वें स्थान पहुंचकर सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाला भारतीय संस्थान है और देश के रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालय एवं संस्थान इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।आईआईटी दिल्ली ने दो वर्ष में 70 से अधिक स्थानों की छलांग लगाई है। वह दो साल पहले 197 और पिछले साल 150वें स्थान पर रहा था। संस्थान ने ‘जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस’ के साथ संयुक्त रूप से 123वीं रैंक हासिल की है। लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण कंपनी ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स’ (क्यूएस) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली प्रतिष्ठित…

Read More

फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि संघीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद मोरिया सुबह करीब 10.30 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा क्योंकि कुछ वित्तीय लेनदेन कथित तौर पर उनके और कुछ आरोपियों से जुड़े पाए गए हैं। इन आरोपियों…

Read More

झारखंड के खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण एक कुआं ढह जाने से मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद दो स्कूली छात्रों के शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रांची जिले में मिट्टी का एक मकान ढह जाने के कारण 10 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गयी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग जिलों में एक पुल और एक खाली आवासीय इमारत भी ढह गयी जबकि कई नदियां उफान पर हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत…

Read More

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को कहा कि ईरान के नवीनतम मिसाइल हमलों के बाद उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का ‘वजूद अब और नहीं रहेगा’। काट्ज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इजरायल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल पर मिसाइलों से सीधा हमला किया जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘खामेनेई जैसा तानाशाह, जो ईरान जैसे देश का मुखिया है और जिसने इजरायल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, अब उसका वजूद और नहीं रहेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इजरायली…

Read More

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना ​​है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता और गेंदबाजी में उनका बेहतरीन संतुलन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा के समक्ष खड़ा करती है तथा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी। ब्रॉड ने विश्व क्रिकेट में सबसे संतुलित गेंदबाजी रन अप के मामले में बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मैकग्रा से की। ब्रॉड ने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ में कहा, ‘‘वह (बुमराह) जब गेंद करने के लिए दौड़ते…

Read More

अहमदाबाद में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सभरवाल के पार्थिव शरीर को एक ताबूत में रखकर विमान से सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर लाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभरवाल के परिवार के सदस्य शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए। सभरवाल (56) के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक…

Read More

जम्मू कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मंगलवार को यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री दो मार्ग – पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि इस क्षेत्र में एक जुलाई से 10 अगस्त तक मानवरहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, गुब्बारे समेत किसी भी प्रकार के विमानन यंत्र उड़ाना प्रतिबंधित है।

Read More

हरियाणा की उभरती हुई एल्बम मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या ने सनसनी मचा दी है। एक गाने की शूटिंग के लिए वह 14 जून को मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव पहुंची थीं। यहां उनके प्रेमी सुनील ने धारदार हथियार से सिम्मी का गला काटकर, उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सिम्मी की लाश दिल्ली की पैरलल नहर में फेंक दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए सुनील ने अपनी कार भी नहर में फेंकी और खुद  तैरकर बाहर आ गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इसराना गांव के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More