नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अबसे थोड़ी ही देर में अपनी सरकार का पहला बजट पेश कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।’ रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली सरकार का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है। रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘महिला समृद्धि योजना’ के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान…
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। यह कार्यक्रम 30 मार्च को प्रसारित होगा। पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए व्यापक सुझाव मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और कहा कि उन्हें इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए व्यापक सुझाव प्राप्त होने पर खुशी हुई है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए कई तरह…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए 2014 में शिवसेना और भाजपा के बीच हुए नाटकीय विवाद की अंदरूनी कहानी साझा की। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के अभिनंदन समारोह में फडणवीस ने पहली बार गठबंधन टूटने के कारणों के बारे में खुलकर बात की। फडणवीस ने कहा: “हम शिवसेना को 147 सीटें देने के लिए तैयार थे, और यह तय हुआ था कि मुख्यमंत्री हमारी तरफ से होगा, जबकि उपमुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।” उन्होंने आगे दावा किया कि शुरुआती चर्चाओं में आपसी समझ का संकेत मिला, लेकिन सीट आवंटन पर समझौता करने से शिवसेना…
आगामी त्योहारों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार मुस्तैद है। राज्य के संवेदनशील जिलों में से एक संभल में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस के जवान जिले में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आईएएनएस को बताया, संभल पुलिस प्रतिदिन महत्वपूर्ण कस्बों के अंदर पेट्रोलिंग कर रही है। इसमें थाना और एसपी स्तर तक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। आने वाले कई त्योहारों के कारण पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कस्बों के मुख्य चौराहों पर गश्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया, जिन इलाकों में सीसीटीवी कैमरा है,…
संभाजी महाराज पर बनी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ब्लॉकबस्टर पर हिट हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। रिलीज के 40 दिन बाद भी फिल्म की तगड़ी कमाई हो रही है। पूरे देश में इसे देखने का क्रेज है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म को देखेंगे। उन्होंने पहले भी ‘छावा’ की तारीफ की थी। अबे वे विक्की कौशल के साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। संसद में होगी स्क्रीनिंग आपको बता दें इस फिल्म की स्क्रीनिंग संसद में होने जा रही है। पीएम मोदी इसे 27 मार्च को संसद की लाइब्रेरी के बालयोगी…
भारत ने एक बार पाकिस्तान को लताड़ लगाई है और उसे जम्मू-कश्मीर के अवैध तरीके से कब्जाए पीओके को खाली करने की चेतावनी है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में शांति बनाए रखने के मुद्दे पर चर्चा के समय भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा उठाया। भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए खरी-खरी सुनाई। ‘ छोड़ना होगा Pok’ भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी. ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान बार-बार हमारे जम्मू-कश्मीर पर बेबुनियाद और अनावश्यक बयान देता है। ऐसे बयान न तो पाकिस्तान के झूठे दावों को सही ठहरा सकते…
यूपी के मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह औरैया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। 19 मार्च को औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दिलीप नाम का शख्स घायल अवस्था में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। लेकिन, इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई।…
उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि के सत्संग के दौरान मची भगदड़ मामले में हाथरस जिला न्यायालय में चल रही सुनवाई को लेकर अधिवक्ता एपी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा, “हाथरस जिला न्यायालय में पिछले साल 2 जुलाई को हुई एक दुखद घटना के मामले की सुनवाई चल रही थी। सोमवार को जिला जज अलीगढ़ में निरीक्षण के लिए गए थे, जिसके कारण इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 5 अप्रैल तय की गई…
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को कई राज्यों के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) अथॉरिटीज से 25 टैक्स डिमांड नोटिस प्राप्त हुए हैं। जुर्माने सहित इन नोटिस में 49 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की गई है। यह सभी टैक्स नोटिस कंपनी के हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों को जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस पर आरोप लगाया है कि कंपनी को-इंश्योरेंस से संबंधित कुछ लेनदेन पर जीएसटी का भुगतान करने में विफल रही है। कंपनी द्वारा किए गए उल्लंघनों में वैधानिक दस्तावेजों में इन लेनदेन का…
दिल्ली में भाजपा पार्टी ने आज 27 वर्ष बाद ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बता दें कि 2024-25 वर्ष की तुलना में यह बजट 31.5 फीसदी अधिक है। साथ ही विकसित दिल्ली के आधार पर बजट की थीम रखी गई है। बता दें कि 2023 वर्ष में 78 हजार 800 करोड़ का बजट पेश किया गया था। वर्ष 2024 में 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था और 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ का बजट पेश कर दिया है। बजट में…
