- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
बिहार में पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल पांच संदिग्ध हमलावरों को शनिवार तड़के कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एक आलीशान आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पटना पुलिस और बिहार के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीमों ने पश्चिम बंगाल एसटीएफ के साथ मिलकर कल पुरुलिया और न्यू टाउन इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ धनशोधन के आरोपों की जारी जांच के तहत प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा और गूगल के प्रतिनिधियों को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को 21 जुलाई को यहां एजेंसी के समक्ष पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
इंग्लैंड ने तीन मिनट के अंदर दो गोल करके पहले स्कोर बराबर किया और फिर पेनल्टी शूटआउट में स्वीडन को 3-2 से हराकर महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2025) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जब निर्धारित समय का खेल समाप्त होने में 12 मिनट का समय बचा था तब गत चैंपियन इंग्लैंड दो गोल से पीछे चल रहा था। उसने लूसी ब्रोंज (79वें) और स्थानापन्न मिशेल अग्येमांग (81वें) के गोल की मदद से स्कोर 2-2 से बराबर किया और फिर पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल करके खिताब बचाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
मोतिहारी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया और बिहार पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार की स्थिति कितनी खराब थी? जब 24 नवंबर 2005 को बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर सरकार बनाई, तब से पहले की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं होता था। उस समय हालात बहुत दयनीय थे। लेकिन जब से दोनों दलों ने संयुक्त रूप से सरकार बनाई, तब से पिछले बीस वर्षों…
: इस यात्रा के दौरान, मोदी बुनियादी ढांचे से संबंधित कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें ऊर्जा, रेल, सड़क, और तेल व गैस जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह दौरा तब हो रहा है जब राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा शासित राज्यों में बंगाली प्रवासियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है। हाल ही में समिक भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह मोदी का पहला राज्य दौरा है।
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की कई धमकियों के सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को कई धमकी भरे ई-मेल भेजे थे। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को बताया कि अमृतसर पुलिस ने हरियाणा से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के शुभम दुबे के तौर पर हुई है, जिससे अमृतसर लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-मेल सिर्फ स्वर्ण मंदिर को ही नहीं, दिल्ली के स्कूलों, अदालतों,…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब ‘घोटाले’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बघेल ने आज अपने भिलाई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह कार्रवाई में सहयोग करेंगे।
क्या कभी गुड्डी देवी, मुन्नी खरवार, हलीमा और माया लोदी ने सोचा होगा कि वे भारत के राष्ट्रपति के साथ बैठेंगी और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन विभूति उनसे आत्मीयता से संवाद करेंगी? शायद नहीं। लेकिन यह असंभव-सा प्रतीत होने वाला सपना आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के संकल्प और प्रयासों से साकार हुआ।आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत लखनऊ स्थित “मसाला मठरी केंद्र” की दीदियों को राष्ट्रपति भवन ले जाकर उन्होंने न केवल उन्हें एक ऐतिहासिक अनुभव दिया, बल्कि उन्हें सम्मान और गौरव का ऐसा अवसर प्रदान किया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
