Author: admin

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार, 25 मार्च को दिल्ली विधानसभा में साल 2025-26 का बजट पेश किया है। दिल्ली की सीएम ने दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है। ये पिछली सरकार के 76 हजार करोड़ के बजट से काफी ज्यादा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली का बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास जैसे सिद्धांतो पर आधारित है। दिल्ली को दीमक की तरह खोखला कर दिया उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण दिल्ली के लोग परेशान हैं। पिछली सरकार ने यहां की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह…

Read More

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय को पार्टी की ओर से कथित अनुशासनहीनता को लेकर जारी किए गए नोटिस के मामले को लेकर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए आज कहा कि क्या भाजपा में सच बोलना अपराध है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इससे जुड़ी खबर पोस्ट करते हुए कहा कि क्या सच बोलना भाजपा में अपराध है। विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने जब सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण के संबंध में विधानसभा में आवाज उठाई तो प्रदेश भाजपा ने उन्हें ही नोटिस जारी कर दिया।

Read More

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उनकी और ‘सिकंदर’ फिल्म में उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना की उम्र के बीच 31 साल के अंतर की चर्चा करने वालों पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि अगर नायिका को इससे कोई समस्या नहीं है तो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को क्यों है। ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने 16 खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध को लेकर सोमवार को कहा कि लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन नहीं चलाने का मन बना लिया है। कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर हंगामे के कारण सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्होंने (सत्तापक्ष ने) मन बना लिया है कि सदन नहीं चले। अब कई दिन हो गए हैं और वे हंगामा खड़ा करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ ही लेते हैं।’’

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा हुआ है। उन्होंने यहां जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की छात्र इकाइयों के संयुक्त प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी को मिलकर रोकना एवं पराजित करना है। हिंदुस्तान का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा आरएसएस

Read More

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ‘बेटियों पर अत्याचार’ का उल्लेख था। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की यह स्थिति हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या में हुआ, फिर बलिया और बनारस में हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है।’’

Read More

भारतीय क्रिकेट जगत के लिए अब तक अनजान रहे मुंबई इंडियंस के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पदार्पण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट झटक कर प्रभावित किया। मुंबई की टीम रविवार को खेले गये इस मैच को चार विकेट से हार गयी लेकिन केरल के 24 साल के वामहस्त स्पिनर ने अपनी काबिलियत से करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रभावित किया। पुथुर को मैच के बाद धोनी से मिली तारीफ और शाबाशी लंबे समय तक याद रहेगी। ऑटो रिक्शा चालक के बेटे पुथुर ने अब तक प्रथम श्रेणी या लिस्ट…

Read More

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निवासी को गिरफ्तार करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को एक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वकील को नोटिस जारी कर पूर्व में निर्देशित जांच पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। 20 मार्च को उपलब्ध कराए गए पीठ के आदेश में कहा गया है, “…पुलिस आयुक्त/उत्तर प्रदेश के डीजीपी रिपोर्ट दाखिल करें।”

Read More