- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2025 में ‘डाइवर्सिटी इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जायेगा। अदिती राव आईएफएफएम 2025 में शिरकत करने जा रही हैं। अदिति एक ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने हर मंच और मीडियम पर अपनी अदाकारी से पहचान बनाई है, चाहे वह मेनस्ट्रीम हो या इंडिपेंडेंट सिनेमा, ओटीटी हो या थियेटर, और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु जैसी भाषाओं में भी उन्होंने कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके इसी बहुआयामी योगदान को सराहते हुए, उन्हें ‘डाइवर्सिटी इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की सत्यापन सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त तय की है। बोर्ड ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीसीसीआई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए सत्यापन सेवाओं के प्रावधान सहित सेवाएं प्रदान करने के अधिकार और दायित्व हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करता है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि ये गंभीर मुद्दे हैं, जिनका निर्वाचन आयोग को तत्काल समाधान करना चाहिए। लंबे समय बाद थरूर ने पार्टी में मतभेदों के बावजूद राहुल गांधी के रुख का इस तरह खुलकर समर्थन किया है। थरूर ने कांग्रेस के एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “ये महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं के हित में गंभीरता से जवाब देना जरूरी है। हमारा लोकतंत्र इतना कीमती है कि इसे लापरवाही, अक्षमता या जानबूझकर हस्तक्षेप से…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘‘संस्थागत चोरी’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि निवार्चन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के उद्देश्य से इस ‘‘चोरी’’ को अंजाम देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘खुलेआम साठगांठ’’ कर रहा है। गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर इसलिए लाया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग जानता है कि ‘‘हमने उनकी चोरी पकड़ ली है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ‘‘मतों को चुराने’’ के लिए ‘‘साठगांठ’’ कर रहे हैं। गांधी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी मंत्रिमंडल की बैठक में अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के जवाब में रणनीति तैयार करेंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक विवाद के संदर्भ में बुलाई गई है, जो अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले से उत्पन्न हुआ है। बैठक में भारत की जवाबी कार्रवाई पर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत के खिलाफ नए टैरिफ की घोषणा की, जिसमें 25% की अतिरिक्त वृद्धि शामिल है। यह टैरिफ 20 जुलाई को लागू हुए 25% टैरिफ के अतिरिक्त है, जिससे भारतीय वस्तुओं पर…
कांग्रेस के प्रमुख नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज की। यह मामला 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसके लिए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी है। आइए इस पूरे मामले की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आज कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इसके बाद वह शाम को साढ़े 6 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें गृह मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय/विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे।
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि वह जल्द ही जमा खातों और सेफ डिपॉजिट लॉकर के मामले में ग्राहक की मृत्यु के बाद नॉमिनी के दावों के निपटारे के लिए एकसमान नियम और प्रक्रिया स्थापित करेगा। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद जारी नियामक और विकासात्मक नीतियों से संबंधित बयान में कहा गया कि नॉमिनी की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक की मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों को दावों के निपटान या सामान प्राप्त करने में न्यूनतम असुविधा हो।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
