केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नई दिल्ली के अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने लंबे समय से काम कर रहे कुलियों, ऑटो और टैक्सी चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। रेल मंत्री ने कहा कि अगर इन कर्मचारियों को भविष्य में कोई भी दिक्कत या परेशानी होती है, तो वे तुरंत उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क में कमी करने की घोषणा की। पहले टैक्सी पार्किंग का शुल्क 1200 रुपये था, जिसे अब घटाकर 400 रुपये…
Author: admin
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को बहुत अच्छे तरीके से लड़ेगी और चुनाव भी जीतेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने ये भी दावा किया कि उनकी पार्टी दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी। दिल्ली में हमारी पार्टी करेगी शानदार प्रदर्शन – हिमंत बिस्वा सरमा हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को हुए कहा कि दिल्ली में हमारी पार्टी अच्छे तरीके से चुनाव लड़ेगी और हम जीतेंगे…
ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को अध्यक्ष पद का कार्याभार संभाला था। अब एस सोमनाथ दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 14 जनवरी 2025 को उनका अंतिम कार्यकाल होगा। अध्यक्ष एस सोमनाथ के कार्यकाल में इसरो ने कई महत्वपूर्ण मिशनों में सफलता हासिल कि थी। अब केंद्र ने डॉक्टर वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त कर दिया है। वी नारायणन 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। वे इसरो के मौजूदा अध्यक्ष एस सोमनाथ की जगह लेंगे। डॉ. वी नारायणनsource: social media दो…
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 2012 से लेकर 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे। 31 अगस्त 2020 को उन्होनें 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। अब केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में एक स्मारक बनाने के लिए राजघाट परिसर में स्थित राष्ट्रीय स्मृति परिसर के भीतर एक समर्पित स्थल को मंजूरी दी है। प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और बाबा के लिए स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले…
असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक लगभग 100 फीट तक पानी भर गया, जिससे खदान में काम कर रहे कुछ मजदूर वहीं फंस गए। दीमा हसाओ के उमरंगसो में कोयला खदान में फंसे नौ खनिकों को बचाने के लिए भारतीय सेना, असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के नेतृत्व में संयुक्त बचाव अभियान शुरु किया गया। कोयला खदान से एक शव बरामद किया गया है। कोयला खदान source: social media रुक रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एन. तिवारी के अनुसार,…
नेशनल डेस्क: एलन मस्क की कंपनी X (जो पहले ट्विटर के नाम से जानी जाती थी) इस साल 2025 के लिए एक बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार है। मस्क का लक्ष्य X को एक सुपर ऐप बनाना है, जो केवल सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म से कहीं अधिक हो। कंपनी के प्लान्स के अनुसार, आने वाले महीनों में X में मनी ट्रांसफर, डिजिटल पेमेंट, लाइव स्ट्रीमिंग, ऑन-डिमांड टीवी कंटेंट, और एआई-आधारित चैटबॉट्स जैसे फीचर्स जुड़ने वाले हैं। X का ‘एवरीथिंग ऐप’ विजन एलन मस्क के लिए X का उद्देश्य केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहना है। उनका सपना…
हैदराबाद। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुए आठ वर्षीय बच्चे से मंगलवार को सुबह मुलाकात की। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। इससे पहले अर्जुन का पांच जनवरी को अस्पताल जाने का कार्यक्रम था लेकिन यह योजना रद्द कर दी गई। चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मचने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी और उसी दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो…
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 46 वर्ष की हो गई। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं विपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा और बिपासा बसु इस इसकी विजेता भी बनी। बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की।
चंडीगढ़। एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को मंगलवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह लंबे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे। बुुसान एशियाई खेल 2002 में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने तथा 2000 और 2004 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 51 वर्षीय सागू को चार साल के लिए इस पद पर चुना गया है। वह एएफआई एथलीट आयोग के सदस्य भी हैं। निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज के अध्यक्ष पद की दौड़…
