- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
Author: admin
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। श्री झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि…
पश्चिम बंगाल: नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से मिलीं सीएम ममता, कहा- सरकार आपको बेरोजगार नहीं होने देगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद स्कूली नौकरी गंवाने वाले पात्र उम्मीदवारों को सोमवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि वे बेरोजगार न रहें या उनकी सेवा में कोई रुकावट न आए। शीर्ष अदालत ने तीन अप्रैल को बंगाल में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करार देते हुए पूरी चयन प्रक्रिया को ‘त्रुटिपूर्ण और दागदार’ बताया था। प्रभावित उम्मीदवारों और स्कूल कर्मचारियों के साथ बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के साथ खड़ी…
इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की सुशीला देवी मुंबई से विमान में सवार हुई थीं और उड़ान के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। अधिकारी के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान ने रात करीब 10 बजे चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की।
सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना के दौरान मतों की इलेक्ट्रॉनिक गिनती कराये जाने के अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की हाथ से शत-प्रतिशत गिनती किये जाने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने संबंधी याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ हंस राज जैन की याचिका पर विचार कर रही थी।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सोमवार यानी की 7 अप्रैल 2025 को यूपी में सिविल मुकदमों के क्रिमिनल केस में तब्दील किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। न्यायाधीश संजीव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन मामलों को आपराधिक मुकदमों में बदले जा रहा है। न्यायाधीश ने यूपी पुलिस को फटकार लगाई और चेतावनी दी है कि अगर आगे से ऐसा फिर हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा। CJI ने यह भी कह दिया कि इन्वेस्टिगेंटिंग ऑफिसर (IO) को कटघरे में खड़ा करो और उसपर क्रिमिनल केस बनाओ। अधिकारियों को भी तो सबक मिलना चाहिए।
भगवान राम हमारी संस्कृति और भारतीयता के प्रतीक हैं: मुख्यमंत्री विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम चंडीगढ़, 7 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर फ्रांस के पेरिस में प्रवासी हरियाणवी समुदाय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया । मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व…
एम. के. स्टालिन ने पीएम मोदी पर मछुआरों के मुद्दे पर तमिलनाडु की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया
नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मछुआरों के मुद्दे पर तमिलनाडु की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया श्रीलंका यात्रा के दौरान कच्चातीवु द्वीप को वापस लेने के मुद्दे को उठाने की कोशिश नहीं की। स्टालिन ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने न तो मछुआरों को रिहा करने के लिए कोई कदम उठाया और न ही उनकी नौकाओं को छुड़वाने के लिए कुछ किया। एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा को लेकर…
गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। यह यात्रा मूल रूप से 7 अप्रैल के लिए निर्धारित थी, जिसे केंद्र शासित प्रदेश में उभरती सुरक्षा स्थिति से निपटने की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने बताया है कि आंतरिक मंत्री आतंकवाद रोधी…
नेशनल डेस्क: जैसे ही शेयर बाजार में 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेज़ी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को भी प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 घटकर ₹88,401 पर आ गया, जबकि चांदी₹4,535 घटकर ₹88,375 प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है, या सोने…
दिल्ली। श्री राजमाता मंदिर समूह के संचालक स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज व शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने श्री अमरनाथ, माता वैष्णोदेवी देवी समेत देशभर में सरकार द्वारा संचालित हिन्दू धार्मिक यात्राओं के व्यवसायीकरण पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली के शाहदरा स्थित श्री राज माता झंड़े वाले मंदिर मे आज संयुक्त पत्रकार वार्ता में 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा पर 150/250 (आनलाईन, आफलाइन) पंजीकरण शुल्क वसूली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यात्रा मार्ग व अधार शिवर समेत तमाम लंगर सेवा निजी संगठनों द्वारा की जाती है। बस…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
