- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
Author: admin
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय को पार्टी की ओर से कथित अनुशासनहीनता को लेकर जारी किए गए नोटिस के मामले को लेकर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए आज कहा कि क्या भाजपा में सच बोलना अपराध है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इससे जुड़ी खबर पोस्ट करते हुए कहा कि क्या सच बोलना भाजपा में अपराध है। विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने जब सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण के संबंध में विधानसभा में आवाज उठाई तो प्रदेश भाजपा ने उन्हें ही नोटिस जारी कर दिया।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उनकी और ‘सिकंदर’ फिल्म में उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना की उम्र के बीच 31 साल के अंतर की चर्चा करने वालों पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि अगर नायिका को इससे कोई समस्या नहीं है तो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को क्यों है। ए आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने 16 खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा और राज्यसभा में गतिरोध को लेकर सोमवार को कहा कि लगता है कि सत्तापक्ष ने सदन नहीं चलाने का मन बना लिया है। कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर हंगामे के कारण सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन्होंने (सत्तापक्ष ने) मन बना लिया है कि सदन नहीं चले। अब कई दिन हो गए हैं और वे हंगामा खड़ा करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ ही लेते हैं।’’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा हुआ है। उन्होंने यहां जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की छात्र इकाइयों के संयुक्त प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी को मिलकर रोकना एवं पराजित करना है। हिंदुस्तान का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा आरएसएस
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ‘बेटियों पर अत्याचार’ का उल्लेख था। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की यह स्थिति हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या में हुआ, फिर बलिया और बनारस में हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है।’’
भारतीय क्रिकेट जगत के लिए अब तक अनजान रहे मुंबई इंडियंस के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पदार्पण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट झटक कर प्रभावित किया। मुंबई की टीम रविवार को खेले गये इस मैच को चार विकेट से हार गयी लेकिन केरल के 24 साल के वामहस्त स्पिनर ने अपनी काबिलियत से करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रभावित किया। पुथुर को मैच के बाद धोनी से मिली तारीफ और शाबाशी लंबे समय तक याद रहेगी। ऑटो रिक्शा चालक के बेटे पुथुर ने अब तक प्रथम श्रेणी या लिस्ट…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निवासी को गिरफ्तार करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को एक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वकील को नोटिस जारी कर पूर्व में निर्देशित जांच पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। 20 मार्च को उपलब्ध कराए गए पीठ के आदेश में कहा गया है, “…पुलिस आयुक्त/उत्तर प्रदेश के डीजीपी रिपोर्ट दाखिल करें।”
नेशनल डेस्क। पंजाब के मोहाली से हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक घर से एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला था जहां मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जाते थे। इस वीडियो के वायरल होते ही कई अफवाहें उड़ने लगीं। लोगों का मानना था कि यह मांस का टुकड़ा कुत्ते का है। हालांकि अब इस मांस के टुकड़े की जांच रिपोर्ट सामने आई है और पशुपालन विभाग ने कहा कि यह डॉगी का मांस नहीं बल्कि बकरे का कटा सिर था। क्या था मामला? दरअसल जानवर के मांस की ऊपरी खाल हटाई गई थी जिससे यह पहचान पाना…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
