- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
Author: admin
विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के विचार-विमर्श करने की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय संसद की समितियां केवल ठप्पा लगाती थीं, लेकिन आज वे लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा करके परिवर्तन करती हैं। लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया गया तो आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन ने दावा किया कि विधेयक में संसद की संयुक्त समिति के प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो नियम एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समिति ने अधिकार से परे जाकर…
नई दिल्ली, लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है। यह विधेयक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया है। इस विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है। इस विधेयक को चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड का समर्थन मिला है।लोकसभा में विधेयक के पेश होते ही विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि इस विधेयक का धार्मिक व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने वक्फ…
एंटीगुआ। क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के कप्तान के रूप में जहां शाई होप को टी-20 प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने लंबे प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को टीम के कप्तान को लेकर बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए ब्रैथवेट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।
मुंबई। मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़ी अश्वनी कुमार ने मंगलवार को कहा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण से पहले उन्हें यह याद दिलाकर उनकी घबराहट दूर कर दी कि ‘पंजाबी निडर हैं’ और उन्हें बस मैदान पर जाकर प्रतिद्वंद्वी टीम में खौफ पैदा करना चाहिए। पंजाब के झंजेरी के इस 23 वर्षीय वामहस्त तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को 24 रन देकर चार विकेट झटककर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वह इसके साथ ही आईपीएल में अपने पहले मैच में चार विकेट लेने वाले पहले…
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से निवेशकों के निवेश के सुरक्षित गंतव्य स्वर्ण और बॉन्ड की ओर रुख करने से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गयाबीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक अर्थात 1.80 प्रतिशत का गोता लगाकर दो सप्ताह के निचले स्तर 76,024.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23165.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में…
जयपुर : राजस्थान के ब्यावर में रसायन कारखाने में खड़े एक टैंकर से हानिकारक गैस का रिसाव होने पर इसकी चपेट में आकर फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गैस के प्रभाव से तबीयत खराब होने पर 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला कलेक्टर महेन्द्र खड़गावत ने बताया कि सोमवार देर रात रिहायशी इलाके में स्थित कारखाने में गैस रिसाव हुआ जिसके कारण 53 लोग बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि कारखाने के मालिक और दो अन्य की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह कारखाना अवैध रूप से चल रहा था। उन्होंने कहा कि हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता की मांग करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता और निवेशक जागरूकता के लिए अंतिम लाभार्थी मालिकों (यूबीओ) के विवरण के साथ-साथ वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पोर्टफोलियो होल्डिंग्स का सार्वजनिक किया जाना अनिवार्य करने की मांग वाली सुश्री मोइत्रा की जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को लिखित आश्वासन दिया कि वह अपने शो में शालीनता बनाए रखेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने लिखित आश्वासन दाखिल किया और वह मामले की जांच में शामिल हो गए हैं। चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत से इलाहाबादिया पर लगाई गई पासपोर्ट जमा करने की शर्त में संशोधन करने का अनुरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यह शर्त उनकी आजीविका को प्रभावित करती है। चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाहाबादिया को विभिन्न लोगों के साक्षात्कार के लिए विदेश यात्रा…
गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 18 लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई। पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना ने बताया, “इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई तथा भीषण विस्फोट के बाद इमारत का स्लैब ढह जाने से पांच अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा कि मृतक मध्य प्रदेश के मजदूर और उनके परिवार के सदस्य थे…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
