नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि भाजपा को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है। बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीएससी) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
Author: admin
मुंबई। अभिनेत्री श्रेया चौधरी का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह से मिली प्रतिक्रिया और तारीफ उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। ‘बंदिश बैंडिट्स’ सीज़न 2 अपनी रिलीज़ के बाद से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस शो की मुख्य अभिनेत्री श्रेया चौधरी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, उन्हें न केवल दर्शकों और शो के फैंस से बल्कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भी तारीफें मिल रही हैं। पहले सीज़न में नसीरुद्दीन शाह ने पंडित जी का किरदार निभाया था।
हैदराबाद। हैदराबाद थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से मंगलवार को पुलिस ने तीन घंटे से ज्यादा लंबे वक्त तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभिनेता के कई सवाल किए। लेकिन एक्टर घर लौट आए हैं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी पुलिस ने अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर जाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी या नहीं? एक्टर से यह भी पूछा गया कि जब वह वहां पहुंचे तो…
नई दिल्ली। सरकार गुणवत्तापूर्ण व्यय में सुधार, सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.5 प्रतिशत पर लाने पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। वित्त मंत्रालय के एक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में घोषित राजकोषीय समेकन के सुगम मार्ग पर चलने और वित्त वर्ष 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 4.5 प्रतिशत से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
वडोदरा। भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे महिला एकदिवसीय मैच में मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को 115 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने पांच विकेट पर 358 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज की पारी को 46.2 ओवर में 243 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 106 रन का योगदान दिया। भारत के लिए प्रिया मिश्रा ने तीन जबकि दीप्ति शर्मा, टिटास साधु और प्रतिका रावल ने दो-दो विकेट लिये। हरलीन देओल (115) के प्रभावशाली पहले शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां…
मेलबर्न, अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल का मानना है कि ट्रैविस हेड वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जिनका बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ प्रदर्शन उनके निडर दृष्टिकोण और बल्लेबाजी के ऑस्ट्रेलियाई तरीके का जीवंत उदाहरण है। हेड ने भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 409 रन बनाए हैं और वह श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।
शबाहत हुसैन विजेता, लखनऊ, । लखनऊ में मसीह धर्म इटली से चलकर तिब्बत और नेपाल के रास्ते आया। शैवेलियर आस्टिल मैलकम लोबो ने अपनी पुस्तक ग्रोथ एंड डेवलपेंट आफ दि कैथलिक डायसिस आफ लखनऊ में ईसाई धर्म की शुरुआत का विस्तार से वर्णन किया है। ईसाई धर्म लखनऊ कैसे पहुंचा यह समझने के लिए पहले हमें यह समझना होगा कि ईसाई भारत कैसे आये। लोबो की किताब बताती है कि सन 1703 में फादर फ्रांसिस ओरजियो ईसाई धर्म के प्रचार के लिए इटली से तिब्बत आये थे। तिब्बत में मिशन स्टेशन स्थापित कर ईसाई धर्म का प्रचार शुरू हो गया।…
प्रयागराज, : प्रयागराज तकरीबन 1400 वर्ष से चीनियों की पहली पसंद है। इसका स्पष्ट उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनत्सांग ने भी अपनी पुस्तक में किया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत से चीन और आसपास के देश खासे आकर्षित होते रहे हैं। इसीलिए प्राचीन काल में चीन ने बारी-बारी अपने पांच यात्रियों को भारत के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी लेने के लिए भेजा। ह्वेनत्सांग ने यहां आकर 16 वर्षों तक भारत के कोने-कोने का अध्ययन किया। 644 ईस्वीं में उसने शक्तिशाली राजा हर्षवर्धन के राज्य को सबसे ज्यादा अन्न वाला बताया। यही नहीं उसने अपनी किताब में लिखा है कि प्रयागराज जलवायु, स्वास्थ्य…
लखनऊ, : घड़ी ने रात के 12 बजाये और गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम शुरू हो गई। रोशनी से जगमगाते गिरजाघरों में प्रार्थनाओं का दौर पहले ही शुरू हो चुका था। गिरजा इसाई धर्म के अनुयाइयों से खचाखच भरे थे। राजधानी के कैथेड्रल चर्च में सबसे बड़ा आयोजन किया गया था। लोगों ने चर्च पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं और ईसा मसीह को याद किया। कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस की भव्य झांकी सजाई गई थी। चर्च के शीर्ष पर सितारा लगाने वाले मोहम्मद अली भी वहां मौजूद थे। मोहम्मद अली अपने परिवार की परम्परा का पालन करते हुए हर साल चर्च के…
