- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
Author: admin
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ‘आप’ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने निर्वाचन आयोग, दिल्ली पुलिस और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को भी नोटिस जारी किया, जहां से आतिशी ने चुनाव जीता था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुनवाई के दौरान, निर्वाचन आयोग और निर्वाचन अधिकारी के वकील ने याचिका में पक्षकार बनाए जाने पर आपत्ति जताई। कमलजीत सिंह…
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लिए 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें मादक पदार्थ की समस्या से निपटने और स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान चीमा ने नशे की समस्या को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान के बारे में बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की व्यापकता, नशा मुक्ति केंद्रों के उपयोग आदि को समझने के लिए पंजाब में पहली बार मादक पदार्थ से जुड़ी गणना करने जा रही…
लोकसभा में मंगलवार को द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने मनरेगा के मुद्दे को लेकर सरकार के जवाबों पर असंतोष जताते हुए शोर-शराबा किया जिस पर नाखुशी जताते हुए अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदस्यों को राज्यों के एजेंडे सदन में नहीं लाने चाहिए। व्यवधान के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिए दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए नोटिस में आरोप लगाया कि रिजिजू ने सोमवार को निचले सदन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कथित बयान को लेकर सदन को गुमराह किया।
गोला डिपो में अनुबंधित बस मालिकों को लाभ पहुंचाने का खेल हो रहा है। इसके लिए निगम के निर्देश ताक पर रखे जा रहे हैं। निर्देश है कि निगम की पुरानी बसों का संचालन रोजाना कम से कम 300 किलोमीटर होना चाहिए। मगर, गोला डिपो में ऐसी बसों को 242 किलोमीटर चलाकर ही खड़ा कर दिया जाता है, जबकि पुरानी अनुबंधित बसों को 354 किलोमीटर चलाया जा रहा है।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल कैच लपकने के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर के बजाय पायलट बनना पसंद करते। फिलिप्स को उड़ान भरना जुनून की हद तक पसंद है और जब उन्हें इसके बारे में पूछा गया तो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे इस ऑलराउंडर ने कहा, यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं…
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड ने मंगलावर दोपहर में 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 11 लाख 7 हजार 330 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं बोर्ड एग्जाम का पास प्रतिशत 86.5 फीसदी है।
आज के समय में आप जब लोगों से पूछेंगे कि क्या वो सोशल मीडिया पर हैं तो 10 में से 9 लोग आपको हां में ही जवाब देंगे क्योंकि सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत कॉमन हो गया है। यूथ और बुजुर्ग लोग तो सोशल मीडिया पर है ही, कई बच्चे भी आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे जो व्लॉग या फिर रील बनाते हैं और पोस्ट करते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल…
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Instagram’ पर एक युवती की फोटो शेयर करने को लेकर एक फोटोग्राफर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के खाकी बाबा मठिया के पास गेहूं के खेत में पिछले शनिवार की शाम 24 साल के चंदन बिंद का क्षत-विक्षत शव मिला था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। रानीगंज में फोटोग्राफी…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
