- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
Author: admin
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं गोरखपुर, 26 मार्च। अपने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद बुधवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास…
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अब तक इस तरह की कवायद सिर्फ निजी विद्यालयों में ही होती है। विभाग के अनुसार कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा। कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक ही आयोजित किए…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ कुछ दिन बाद सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन इस फिल्म के मशहूर गाने ‘जोहरा ज़बीं’ में उनका पहना गया काले रंग का कुर्ता-पायजामा ईद से पहले युवाओं के बीच खासी धूम मचा रहा है। मुस्लिम युवाओं में गले से लेकर कंधों और पीछे के ऊपरी हिस्से पर चमकीले रंग की शानदार कढ़ाई वाला, इस तरह का कुर्ता पहनकर ईद मनाने की एक तरह से होड़ लगी हुई है। इस बार ईद का त्योहार 31 मार्च या एक अप्रैल को पड़ सकता है। इसका फैसला चांद दिखाई देने पर होगा। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’…
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना है कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है तथा शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों से बड़ी अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है। अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 97 रन की मैच विजेता पारी खेली।
बॉलीवुड में मसीहा के नाम से मशहूर एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ है। सोनाली की कार एक ट्रक से टकरा गई। लेकिन, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, ज्यादा चिंता की बात नहीं है। फिलहाल सोनाली नागपुर में है। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटा और एक महिला थी। सोनू सूद आज पत्नी के पास 25 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचे।
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।फिल्म रेड 2 को लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि रेड 2 में विलेन कौन होगा। फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने हैं और फिल्म…
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए नोटिस में आरोप लगाया कि रिजिजू ने सोमवार को निचले सदन में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कथित बयान को लेकर सदन को गुमराह किया। उनका कहना है कि खुद शिवकुमार ने मंत्री के बयान को ‘गलत और अपमानजनक’ कहकर खारिज कर दिया है। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक टैगोर ने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि किरेन रिजिजू…
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 30 मार्च से 06 अप्रैल तक नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं और नये बुनियादी ढांचे के साथ तैयारी की है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा , “इस चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्धकुंवारी में 1500 तीर्थयात्रियों के लिए सभी मौसम में कवर किया गया विश्राम क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में वाटर एटीएम, प्रसाद कियोस्क, जलपान इकाई और दिव्य यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए गर्भजून आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना मनुष्य की हत्या से भी बड़ा अपराध है। न्यायालय ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए की, जिसने संरक्षित ‘ताज ट्रेपेज़ियम जोन’ में 454 पेड़ काट डाले थे। पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी जघन्य है।’’ शीर्ष…
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उपमंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
