नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी मामलों में फंसाकर गिरफ्तार करने की योजना है और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर छापेमारी की भी योजना है। यह घटना राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सत्तारूढ़ आप के संजीवनी योजना के पंजीकरण अभियान पर रोक लगाने के बाद हुई है। संजीवनी योजना, दिल्ली के 60 वर्ष से अधिक आयु के निवासियों को निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की योजना है।…
Author: admin
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के टेक्सास राज्य के विक्टोरिया शहर में एक विमान ने रनवे की जगह सड़क पर लैंडिंग की। लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए, जिससे सड़क पर मलबा फैल गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर विक्टोरिया शहर के स्टेट हाईवे पर हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस…
नेशनल डेस्क: क्रिसमस के दिन एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें अज़रबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाखस्तान के एक्टाऊ शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, एज़ाल (Azerbaijan Airlines) का एक यात्री विमान, जो बाकू से ग्रोज़नी के लिए उड़ान भर रहा था, कजाखस्तान में एक्टाऊ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने कास्पियन सागर के ऊपर “SOS” संकेत भेजा और फिर आपात लैंडिंग के लिए एक्टाऊ हवाई अड्डे की ओर रुख किया, जहां वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद हादसे की जगह आग बुझाने के लिए 52 दमकलकर्मियों और 11 उपकरणों को तैनात किया गया है, जैसा…
पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच बारिश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है पंजाब डेस्क: पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच बारिश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राज्य में तेज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। साथ ही राज्य के 15 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा आज जिला लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी गया है। बता दें…
Rajasthan:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ बसपा और कांग्रेस ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों दलों ने भीमराव अंबेडकर सर्कल से जिला कलेक्ट्रेट तक संयुक्त पैदल मार्च निकालते हुए नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के बयान को अंबेडकर और संविधान के प्रति अपमानजनक बताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध में बसपा-कांग्रेस एकजुट बसपा प्रदेश महासचिव हरिसिंह तेमरिया ने इस बयान को अंबेडकर के विचारों और उनकी विरासत का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा, “यह बयान जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है और बहुजन समाज के आत्मसम्मान को ठेस…
Rajasthan news: उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में खेतों में काम कर रही बालिका पर पैंथर ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान बालिका की मां उसके साथ थी, मां के चिल्लाने पर पैंथर भाग गया। घटना गोगुंदा पंचायत समिति मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर भूताला पंचायत के पचावटो गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली घीसीबाई और उसकी बेटी अनिता कुंवर खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान पैंथर अचानक आया और अनिता पर झपट पड़ा। यह देख मां चिल्लाने लगी। चीख सुनकर पैंथर बालिका को छोड़कर भाग गया। चीख सुनकर आसपास…
Mahakal Temple Update: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। मंदिर समिति के कर्मचारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। आरोप है कि ये कर्मचारी श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन कराने का काम कर रहे थे। उनके मोबाइल में लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। न्यायालय ने दिया दो दिन का रिमांड महाकाल मंदिर समिति की शिकायत पर थाना महाकाल पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा के तहत केस…
Jaipur Ajmer Highway Fire Accident: 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह के वक्त एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर पूरा देश हिल गया। चारों तरफ आग लपटे और लोगों में अफरा-तफरी का महौल। फिलहाल, इस हादसे से जुड़ी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस अग्निकांड में 2 और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई है। सरकारी अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह 2 और घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इतने लोगों का अब भी…
Banned Medicine in 2024: जैसे-जैसे साल 2024 खत्म हो रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल कई दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती थीं। इन बदलावों का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा और सेहत को सुनिश्चित करना है। इस साल करीब 156 दवाओं को बाजार से हटा लिया गया है, जिनमें दर्द निवारक, डायबिटीज और यूरिन इंफेक्शन की दवाइयां शामिल हैं। कौन सी दवाएं बैन की गईं? फेनेलफ्रीन कंटेनिंग दवाएं सर्दी, खांसी और नजला जैसी सामान्य बीमारियों में उपयोग की जाने वाली फेनेलफ्रीन नामक दवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दवा अगर अधिक मात्रा…
