Author: admin

संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची है। बर्क के घर पर बिजली का मीटर लगाया गया है। सपा सांसद बर्क के घर पर बिजली मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ एएसपी श्रीश चंद्र और सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स भी था। इससे पहले डीएम और एसपी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इसमें चार मस्जिद और एक मदरसा भी शामिल है।

Read More

मुंबई। दिग्गज अभिनेता राज कूपर फिल्म जगत के लिए ‘‘हिंदी सिनेमा के शोमैन थे’’, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर और आभूषण डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए वह एक प्यारे दादा थे, जो अपने पोते-पोतियों को उनके गाल पर किस करने के बदले में कैरेमल टॉफियां देने का लालच देते थे। मशूहर अभिनेता, फिल्म निदेशक और निर्माता कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी फिल्मों में काम किया है। रिद्धिमा ने अपने दादाजी को याद करते हुए कहा…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। पॉपुलर फ्रेंचाइजी मस्ती की पहली फिल्म ‘मस्ती’ वर्ष 2004 में, दूसरी फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ वर्ष 2013 में और तीसरी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के चौथे पार्ट ‘मस्ती 4’ का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।अब अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘मस्ती 4’ की शूटिंग पर अपडेट दिया है। आफताब शिवदासानी ने बताया है कि फिल्म मस्ती 4की शूटिंग शुरू हो गई है। आफताब शिवदासानी ने…

Read More

नवी मुंबई। जेमिमा रोड्रिग्स (73 रन) और स्मृति मंधाना (54 रन) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां पहले मैच में वेस्टइंडीज को 49 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने चार विकेट पर 195 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाकर 49 रन से हार गई। उसके लिए डायंड्रा डोटिन की 52 रन की अर्धशतकीय पारी भी काम नहीं आ सकी। उनके अलावा कियाना जोसफ ने 49 रन…

Read More

ब्रिसबेन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में चार विकेट पर 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जिससे भारत अब भी 394 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े।

Read More

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘प्राइमेट’ (मनुष्य जैसा जानवर) कहने वाली इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर ईशा गुहा ने सोमवार को अपनी नस्लवादी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गेंद के साथ भारतीय तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन का वर्णन करने के लिए गलत शब्द चुनने के लिए उन्हें ‘बेहद खेद’ है। ईशा ने यह टिप्पणी रविवार को टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह द्वारा ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करने के बाद ब्रेट ली द्वारा भारतीय गेंदबाज की प्रशंसा के जवाब में की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को सोमवार को ‘विजय दिवस’ के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।  साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को सलाम किया। विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना के अदम्‍य साहस व शहीद जवानों के बलिदान को याद करने का दिन है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज, विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत…

Read More

मुंबई। शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। भोंडेकर ने भंडारा जिले में रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें मंत्रिमंडल में जगह देने का वादा किया था। भोंडेकर शिवसेना के उपनेता और पूर्वी विदर्भ जिलों के समन्वयक हैं। भोंडेकर ने कहा कि भंडारा जिले के संरक्षक मंत्री बनने और इसके विकास के वास्ते काम करने के लिए मंत्रिमंडल में जगह पाने की उनकी इच्छा है। उन्होंने 20 नवंबर…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत की वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को शहीदों को नमन किया और कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में यह मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना के अदम्‍य साहस व शहीद जवानों के बलिदान को याद करने का दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘आज ही के दिन 1971 में दुनिया का भूगोल बदल गया था, जब हमारी वीर भारतीय सैन्य…

Read More