- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। प्रमुख शिवालयों आंनदेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों ने गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। देर रात मंदिर के पट बंद होने से पहले आरती में शामिल हुए और भोर पहर महाशिवरात्रि पर सबसे पहले शिव शंकर का जलाभिषेक करने के लिए द्वार पर लाइन लगाकर खड़े हो गए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, भूपेंद्र गोठवाल, सतीश जैन आदि मौजूद रहे। मंदिर समिति की ओर से सुभाष गोयल और बलराम गर्ग तथा पुजारियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और उनका अभिनंदन किया। श्री गौरी शंकर मंदिर में रुद्राभिषेक करने बाद श्रीमती गुप्ता ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “हर हर महादेव।” इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और…
महाकुंभ का अंतिम स्नान पर्व बुधवार को ‘हर हर महादेव’ के घोष के साथ प्रारंभ हो गया। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा और संगम में डुबकी लगाना जारी है। इस बीच, सरकार ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इस तरह से महाकुंभ में अब तक 65.37 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके हैं और शाम तक यह आंकड़ा 66 करोड़ को पार करने की संभावना है।
मुंबई। घरेलू बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.57 अंक चढ़कर 74,571.98 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 31.3 अंक की बढ़त के साथ 22,584.65 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद बाद सेंसेक्स 272.39 अंक की बढ़त के साथ 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढ़कर 22,600.80 अंक पर कारोबार करने लगा।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता अनुपम खेर के खाते को निलंबित कर दिया गया। खेर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका खाता आखिर क्यूं निलंबित किया गया और किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन कर दिया। हालांकि अब उनका खाता बहाल कर दिया गया है। खेर 2007 से इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब निलंबित किया गया था।
मुंबई। बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच बहुत कम समय में खास पहचान बनाई थी। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की । वह बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। वह अभिनय के पीछे इतनी पागल थीं कि उन्होंने इसके लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके लिए दिव्या भारती ने नौवीं क्लास…
: भारतीय महिला हॉकी को सोमवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में नीदरलैंड के लिए एम्मा रजन ने सातवें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद भारत की उदिता ने 18वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त संरक्षण नहीं मिलेगा वे आगे नहीं बढ़ सकते हैं।खरगे ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “नरेन्द्र मोदी जी, देश के एससी, एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं की छात्रवृत्तियों को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है। ये शर्मनाक सरकारी आँकड़े बताते हैं कि सरकार ने लाभार्थियों के सभी वजीफों मे भारी कटौती तो की है साथ ही…
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद को नौकरी के बदले जमीन ‘‘घोटाले’’ के संबंध में तलब किया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को भी तलब किया। न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया। आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
