- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
Author: admin
बेंगलुरु। कर्नाटक हाइकोर्ट ने जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने के आरोप में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उनके परिवार और उनके कोच यू विमल कुमार द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि मामले में प्रथम दृष्टया साक्ष्य मौजूद हैं जो जांच की आवश्यकता को दर्शाते हैं। एम. जी. नागराज ने खिलाड़ी पर हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप लगाते हुए एक निजी शिकायत की थी।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (AAP) के 12 विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। AAP के जिन नेताओं को सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है उनमें आतिशी, गोपाल राय, वीर सिंह धींगान, मुकेश अहलावत, चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विषेश रवि और जरनैल सिंह शामिल हैं।
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि असम स्टार्ट-अप का गंतव्य बन रहा है और जल्द ही यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में विनिर्माण का केंद्र बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि असम उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौते और सीमा विवादों के समाधान के बाद ‘‘असीमित अवसरों की भूमि’’ के रूप में उभरा है।
मुंबई। अमेरिकी बाजार के बेहद कमजोर रुख, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने दस दिनों भारतीय बाजार में 326 करोड़ रूपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।
दुबई। पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दबाव में असाधारण धैर्य का शानदार परिचय दिया। कोहली के नाबाद शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार की रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 20:47 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई और कुछ सेकंड तक इसके झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा में 34.28 उत्तरी अक्षांश और 74.00 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं हैं।
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी बांका, बेगुसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जैसे कई पड़ोसी जिलों के किसानों के साथ बातचीत करने के अलावा हवाई अड्डा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली। नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी हुई तथा उसके विधायक सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठे। सत्र शुरू होने से पहले राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। सबसे वरिष्ठ विधायक होने के नाते लवली सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की देखरेख करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। फिर उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों ने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
