मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193.17 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 81,701.63 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 47.40 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,666.40 अंक पर रहा।
Author: admin
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को सौंप दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ के “अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने” के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीक़े से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करने के कारण इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के पास उनके खिलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।” उन्होंने कहा कि इंडिया…
दुबई। गत चैंपियन बांग्लादेश ने रविवार को यहां भारत को 59 रनों से हराकर अंडर 19 पुरुष एशिया कप खिताब बरकरार रखा। आठ खिताबों के साथ टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद बांग्लादेश को 49.1 ओवर में 198 रन पर आउट कर दिया। युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा और स्पिनर हार्दिक राज ने भारत के लिए दो-दो विकेट लिए।
एडिलेड। ‘साइड स्ट्रेन’ से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सोमवार को यहां एडिलेड ओवल में दो पूरे स्पेल गेंदबाजी करने के बाद कहा कि अगले 24 घंटे में यह पता चल जाएगा कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हेजलवुड चोटिल होने के कारण यहां खेले गए दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीसरे दिन ही 10 विकेट से जीत लिया था। इससे हेजलवुड को मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला। तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से…
लखनऊ, : राज्य स्तरीय टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में लखनऊ के खिलाड़ी एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। पुरुष, अंडर-18 और अंडर-16 तीन वर्गों में लखनऊ के खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे, लेकिन स्वर्णिम जीत दर्ज करने से चूक गए। महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण जीत कर लखनऊ का नाम रोशन किया। लखनऊ की सासा कटियार ने दोहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की। उन्होंने एकल और युगल दोनों में खिताबी जीत दर्ज की। मेहमान खिलाड़ियों में प्रयागराज के ऋषि यादव और सजल केसवानी ने दोहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की। ऋषि यादव ने अंडर-18 और अंडर-16 आयु वर्ग के…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अपनी ही बेटी की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा पर रोक संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा। उच्चतम न्यायालय में यात्रा पर पाबंदी का विषय तब आया है जब एक विशेष अदालत ने अगले तीन महीने में 10 दिन के लिए स्पेन एवं ब्रिटेन की यात्रा करने के मुखर्जी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। सीबीआई ने विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने 27 सितंबर को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गयीं। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’’ उत्तर प्रदेश के…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई दी। खरगे ने सोनिया को हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की ‘‘सच्ची समर्थक’’ बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सोनिया के योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’…
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन…
