एडिलेड। ‘साइड स्ट्रेन’ से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सोमवार को यहां एडिलेड ओवल में दो पूरे स्पेल गेंदबाजी करने के बाद कहा कि अगले 24 घंटे में यह पता चल जाएगा कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हेजलवुड चोटिल होने के कारण यहां खेले गए दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीसरे दिन ही 10 विकेट से जीत लिया था। इससे हेजलवुड को मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला। तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। जोश हेजलवुड ने पत्रकारों से कहा, मेरा तीसरे टेस्ट मैच में खेलना अगले 24 घंटे में मेरी फिटनेस की प्रगति पर निर्भर करेगा। निश्चित तौर पर दो स्पेल गेंदबाजी करना काफी अंतर पैदा करते हैं। उन्होंने कहा,अभी कुछ छोटी-छोटी चीज हैं जिन पर प्रगति हासिल करना बाकी है लेकिन अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण है। अगले दिन फिर से गेंदबाजी करना और यह सोचना महत्वपूर्ण है कि मैं फिर से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं। इस अनुभवी तेज गेंदबाज का साइड स्ट्रेन का पुराना रिकॉर्ड रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर एडिलेड टेस्ट वर्तमान सत्र का आखिरी टेस्ट होता तो वह इसमें जरूर खेलते।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

