नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संविधान को देश के वर्तमान और भविष्य का ‘मार्गदर्शक’ करार दिया और कहा कि विकसित भारत में हर किसी को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक जीवन मिले, यह सामाजिक न्याय का बहुत बड़ा माध्यम है और संविधान की भावना भी। भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उच्चतम न्यायालय के प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की ओर से आरंभ की गई कई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख भी किया और कहा कि…
Author: admin
इंफाल। मणिपुर सरकार ने उन जिलों में सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को 27 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए बंद करने की मंगलवार को घोषणा की, जहां कर्फ्यू लागू है। इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम में शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मणिपुर और असम से बरामद होने के बाद 16 नवंबर से इन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं।शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘घाटी जिलों में स्थित राज्य सरकार के सभी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय विद्यालय…
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक जय भट्टाचार्य को देश के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एवं वित्त पोषण संस्थानों में से एक, ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ (एनआईएच) के निदेशक के रूप में चुना है। इसके साथ ही भट्टाचार्य, ट्रंप द्वारा शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इससे पहले, ट्रंप ने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के साथ नवगठित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी को चुना था। यह एक स्वैच्छिक पद है और इसके लिए अमेरिकी सीनेट से पुष्टि की आवश्यकता नहीं है।
हैदराबाद। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ममीदाना जगन्नाध राव का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने न्यायपालिका में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए न्यायमूर्ति जगन्नाध राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में न्यायमूर्ति राव के विशिष्ट करियर पर प्रकाश डाला, जिसके दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश, केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति राव ने कई महत्वपूर्ण मामलों के समाधान में अमिट छाप…
नई दिल्ली। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और उनके कुछ अन्य सहयोगी दलों के सदस्यों ने अदाणी समूह से जुड़े मामले तथा उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के मुद्दे को लेकर बुधवार को लोकसभा में हंगामा किया जिस वजह से सदन की बैठक शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और अदाणी समूह से जुड़े मामले को उठाने का प्रयास करने लगे। कुछ सदस्य कार्यस्थगन के नोटिस का भी उल्लेख करते सुने गए। सपा सदस्यों ने संभल…
नई दिल्ली। अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 7.71 प्रतिशत, अदाणी पावर का 5.96 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 4.70 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 4.34 प्रतिशत और अदाणी एंटरप्राइजेज का 4.15 प्रतिशत चढ़ा। एनडीटीवी के शेयर में 3.61 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 2.78 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.92 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.67 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज में 1.71 प्रतिशत और एसीसी में 1.37 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को गिरावट आई…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार संभल में हाल ही में हुई हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवी तत्वों से करेगी। इन तत्वों की पहचान के लिए जगह-जगह उनके पोस्टर लगवाए जाएंगे। संभल शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित जामा मस्जिद के पिछले रविवार को हो रहे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव में सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, “प्रदेश सरकार संभल में हुई हिंसा में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही…
पणजी। अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि कलाकारों को अपने द्वारा चुनी गई फिल्मों की कहानी के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए, हालांकि उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने चाहिए। मशहूर अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में निर्देशक राहुल रवैल के साथ बातचीत के दौरान एक दर्शक ने रणबीर से ‘एनिमल’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों के माध्यम से हिंसा का महिमामंडन करने संबंधी सवाल किया। इस सवाल पर रणबीर ने कहा कि वह इस राय से सहमत हैं कि ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दर्शकों के समक्ष ऐसी फिल्में…
नई दिल्ली। गिटार वादक मोहिनी डे ने एआर रहमान के साथ उनका नाम जुड़ने संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए मीडिया से अनुरोध किया कि पूर्व पति मार्क हार्टसच से अलगाव के बीच वह उनके साथ उदारता बरते। मोहिनी डे ने पूर्व में रहमान के साथ काम किया है और वह दिग्गद संगीतकार को अपना आदर्श मानती हैं। रहमान ने पिछले सप्ताह एक बयान जारी कर अपनी पत्नी सायरा बानू के साथ 29 वर्ष के वैवाहिक संबंध को खत्म करने की जानकारी साझा की थी, जिसके कुछ घंटों बाद ही मोहिनी ने भी हार्टसच से अलग होने की घोषणा की। मोहिनी…
