नेशनल डेस्क। आज के दौर में सोशल मीडिया पर फेमस होना और वीडियो वायरल करना एक बड़ी चाहत बन चुकी है। इसके लिए लोग कभी-कभी गैरकानूनी और अजीब तरीके अपनाने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके से सामने आया है जहां एक कपल ने वीडियो वायरल करने के लिए अपनी पत्नी पर घरेलू हिंसा का नाटक किया। जिसके बाद यह मामला जेल तक पहुंच गया। क्या है पूरा मामला? युन्नान प्रांत के कुनमिंग में एक पति-पत्नी ने मिलकर घरेलू हिंसा का नाटक करते हुए एक वीडियो बनाया। इसका मकसद सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बटोरना…
Author: admin
आईएलओ और यूओ के बीच संचार भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी-नई दिल्ली) के रूप में सीबीआई, कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित देश भर की विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर आपराधिक मामलों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की सुविधा प्रदान करती है। केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर यह समन्वय इंटरपोल संपर्क अधिकारियों (आईएलओ) के माध्यम से किया जाता है, जो अपने-अपने संगठनों में पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त और शाखा प्रमुख स्तर के यूनिट अधिकारियों (यूओ) से जुड़े होते हैं। वर्तमान में, सीबीआई, आईएलओ और यूओ के बीच संचार मुख्य रूप से पत्रों, ईमेल और फैक्स पर निर्भर…
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ मेला 2025 एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है, जो विश्वभर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। महाकुंभ को लेकर हाल ही में भाजपा विधायक टी. राजा सिंह द्वारा किए गए एक विवादित बयान ने राजनीतिक और धार्मिक मोर्चे पर नए विवाद को जन्म दिया है। उन्होंने कुछ मुस्लिम नेताओं की टिप्पणियों का जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ जिस जगह आयोजित हो रहा है, वह जमीन Waqf Board की है, ऐसा दावा करना गलत है। टी. राजा सिंह ने इसे न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक…
अपने फेसबुक प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने वाली 25 वर्षीय युवती को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने इस जघन्य अपराध के लिए युवती पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं, इस मामले में शामिल नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्त का मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। हत्या का खुलासा सरकारी वकील सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि 7 जनवरी 2023 को बरेली के कांधरपुर गांव के पास एक खेत में 28 वर्षीय रोहित का शव बरामद हुआ था। उसकी गर्दन किसी तेज…
भारतीय लिबरल पार्टी (BLP) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, और अब पहले सूची के उम्मीदवारों का जारी किया गया है। ये सभी प्रत्याशी केवल राजनीतिक नेता नहीं हैं, बल्कि विविध क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ता और पेशेवर हैं, जो BLP के बदलाव और प्रगति के विचारधारा को आत्मसात करते हैं। भारतीय लिबरल पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने कहा, “हमारे उम्मीदवार विशेषज्ञता और सामाजिक प्रतिबद्धता के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सभी प्रत्याशी दिल्ली…
चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि सोमवार को ‘‘संविधान और राष्ट्रगान के अपमान के कारण क्षुब्ध होकर’’ राज्य विधानसभा से चले गए। राजभवन ने यह जानकारी दी। राज्यपाल रवि पारंपरिक अभिभाषण देने के लिए सदन में आए थे। राज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि रवि ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु से राष्ट्रगान गाने की बार-बार अपील की, लेकिन उन्होंने ‘‘ऐसा करने से इनकार कर दिया। तमिलनाडु विधानसभा में आज एक बार फिर भारत के संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया।’’
नई दिल्ली। कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी।
डबलिन। यूरोप में क्रिकेट को बढावा देने के लिए शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन एक टीम के सह मालिक बन गए हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हो रही है और इसका पहला सत्र 15 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच खेला जायेगा। इसमें इन तीन देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया। यह योजना कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल की तर्ज पर शुरू की जाएगी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज मैं यहां…
