पर्थ। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11वीं बार पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय 104 रन पर आउट हो गई जिससे भारत को 46 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए बुमराह ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को तीन और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलते हुए 37 रन जोड़े। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाये थे।
Author: admin
लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ ही कई अन्य भारतीय शटलर लखनऊ में खेलते नजर आयेंगे। राजधानी में 26 नवंबर से इनामी राशि वाली सैयद मोदी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को देश के दिग्गज शटलर ही नहीं अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी दिखाई देंगे। चैंपियनशिप के लिए जारी किये गए ड्रॉ के अनुसार अब तक पुरुष एकल में युवा लक्ष्य सेन और महिला एकल में पीवी सिंधु को शीर्ष वरीयता दी गई है। 1 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में भारतीय शटलर छाये हुए…
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सवाल उठा दिए है। इन रुझानों पर राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है। महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र की जनता का फ़ैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता का मूड हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। मुझे जनता का मूड मालूम है।
नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह 420 एक्यूआई के साथ फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी पर पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में 38 निगरानी केंद्रों में से नौ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 से अधिक के साथ ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में दर्ज किया गया। 19 अन्य केंद्रों में 400 से 450 के बीच एक्यूआई स्तर के साथ वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।
नई दिल्ली। इस सप्ताह हुये विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में भारी जीत की ओर अग्रसर है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पुनः सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की शनिवार को चल रही मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 सीटों में से 287 सीटों की मतगणना के प्राप्त रुझानों के अनुसार, 217 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया गठबंधन को 50 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति को राज्य…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधान सभा की छह सीटों के उप चुनाव में सभी सीटें सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के खाते में गयी हैं। शनिवार को इन सीटों मतगणना में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशियों ने अजेय बढ़त बना ली है। मतगणना के बारे में निर्वाचन आयोग के आंकड़ों ताजा के अनुसार उत्तर 24 परगना के नैहाटी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सनत डे ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49277 मतों से पराजित किया। इसी जिले के हरोआ में भी तृणमूल कांग्रेस के एस के रबीउल इस्लाम 14वें राउंड की गणना के बाद 131284 मतों से अजेय…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के साथ ही शनिवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नारे ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ को दिया फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ का नारा दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर…
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के कारण ही विधानसभा चुनाव के रुझान महायुति के पक्ष में हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने कल्याणकारी योजनाओं का जवाब अपने मतों से दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट पर हुए चुनाव के नतीजों में अब तक आए रुझानों से यह संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठबंधन ‘महायुति’ राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर में शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ‘गुरिल्ला युद्धनीति’ अपनाकर माओवादियों को शिकस्त दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने 10 बड़े कैडर नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ‘गुरिल्ला नीति’ उन पर ही भारी पड़ती दिखी।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ हितधाराकों की 72 घंटे की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसकी वजह से सैकड़ों श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों, टट्टू और पालकी मालिकों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि रोपवे परियोजना के कारण वे बेरोजगार हो जाएंगे। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हाल ही में ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 250 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यात्री रोपवे परियोजना…
