जॉर्जटाउन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुयाना की अपनी यात्रा संपन्न करके स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुयाना से प्रधानमंत्री के प्रस्थान की घोषणा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गुयाना की एक बेहद सार्थक राजकीय यात्रा समाप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।’’ प्रधानमंत्री रविवार को नाइजीरिया पहुंचे थे, जो 17…
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा गया पत्र झूठ से भरा हुआ है और यह मणिपुर के विषय से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य का दौरा कब करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में अपनी ‘घोर विफलताओं’ की जिम्मेदारी कब लेंगे? भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शुक्रवार को खरगे को पत्र लिखकर कांग्रेस पर मणिपुर के मुद्दे पर ‘‘गलत, झूठी और राजनीति से प्रेरित’’ कहानी को आगे बढ़ाने का आरोप…
इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर 42 मिनट पर आया और इसका केन्द्र मणिपुर के बिष्णुपुर क्षेत्र में 24.64 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 93.83 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर गहराई में था।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि विकास कार्यों के कारण धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है लेकिन इन स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए। शिव प्रताप शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड और झारखंड के लोगों को इन राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए।
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत शर्तों में ढील देने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने को राजी हो गया। जमानत की शर्तों के अनुसार, उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन मामलों में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी़ विश्वनाथन की पीठ ने सिसोदिया के आवेदनों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने नौ अगस्त को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी जिसमें जनवरी 2022 में राज्य के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए शीर्ष अदालत की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा के समक्ष गवाही देने वालों के बयान मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह बयानों की मदद लिए बिना दोषी अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से जांच करे। शीर्ष अदालत ने सुरक्षा में चूक की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा…
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली चाहते हैं कि शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके देश के तेज गेंदबाज विराट कोहली को आउट करने के लिए हर तरीका अपनाए, जिसमें उनके फ्रंट फुट (बल्लेबाजी करते समय आगे वाला पैर) पर गेंद डालने से लेकर शॉर्ट-पिच गेंदों से उनके ‘शरीर पर निशाना बनाना’ शामिल है। कोहली पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पिछली 60 टेस्ट पारियों में केवल दो शतक और 11 अर्धशतक लगाये हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में हालांकि शानदार प्रदर्शन किया है। इस देश…
शेनझेन (चीन)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने स्वीकार किया कि ओलंपिक पदक से चूकने का दर्द अब भी बरकरार है लेकिन उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान पूरी तरह से फिट होने और बाकी बची प्रतियोगिताओं में मजबूत प्रदर्शन के साथ अगले सत्र से पहले लय हासिल करने पर है। उत्तराखंड के इस खिलाड़ी को अगस्त में बड़ा झटका लगा था जब पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के प्लेऑफ में मलेशिया के दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली जी जिया के खिलाफ बेहतर स्थिति में होने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब से उन्हें जूझना पड़…
पर्थ। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए शुभमन गिल की उपलब्धता पर अंतिम फैसला मुकाबले के दिन सुबह को ही लिया जायेगा और साथ ही कहा कि बल्लेबाज हरफनमौला नीतिश रेड्डी पर नजर रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला (बीजीटी) के शुक्रवार से यहां ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले मैच में गिल के खेलने को संदेह बना रहेगा क्योंकि कुछ दिन पहले यहां भारत के ‘इंट्रा-स्क्वाड’ (भारतीय टीम को विभाजित कर अभ्यास मैच कराना) ट्रेनिंग मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी।
