- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस और समर्पण की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।’’ भारतीय सेना को दृढ़ संकल्प, पेशेवर अंदाज और समर्पण का…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल, महिला समर्थकों के साथ नयी दिल्ली क्षेत्र में हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वर्ष 2013 से नयी दिल्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे केजरीवाल का मुकाबला इस बार भाजपा के परवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को…
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का किया उद्घाटन, राहुल गांधी और खड़गे रहे मौजूद
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद थे।
नई दिल्ली। पिछले साल संसद की सुरक्षा से हटाई गई सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई को आखिरकार भंग कर दिया गया है और बल की वीआईपी सुरक्षा शाखा में विलय कर दिया गया है, जिसे हाल में 1,000 से अधिक कर्मियों वाली एक नई बटालियन प्रदान की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर सीआरपीएफ के तहत लगभग 1,400 कर्मियों वाले संसद ड्यूटी ग्रुप (पीडीजी) का नाम बदलकर वीआईपी सुरक्षा समूह (वीएसजी) कर दिया। गृह मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड के चतरा जिले में तैनात…
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में 15 सांसदों ने जनवरी को तमिल भाषा और विरासत माह घोषित करने संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किया। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पेश किया गया है जब तमिल भाषियों का प्रमुख पर्व पोंगल मनाया जा रहा है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘एक तमिल-अमेरिकी के तौर पर अमेरिका और दुनियाभर में तमिल भाषा, विरासत और संस्कृति के सम्मान में इस द्विदलीय प्रस्ताव को पेश करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।’’
मुंबई। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को बुधवार को यहां नौसेना की गोदी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बल में शामिल किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की भारत की कोशिशों को मजबूती मिलेगी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास बढ़ेगा।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि जब उनके पिता राकेश रोशन ने उन्हें कहा कि वह उनके साथ ‘कहो ना प्यार है’ बनाएंगे तो वह दंग रह गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह फिल्म शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के लिए लिखी जा रही है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित, ‘कहो ना… प्यार है’ 2000 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म से ऋतिक रोशन के करियर की शानदार शुरुआत हुई थी। ऋतिक की फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में…
नई दिल्ली। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की अदाकारा रश्मिका मंदाना ने बताया कि हाल ही में उनके पैर में चोट लग गई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगी। फिल्म ‘‘एनिमल’’, ‘‘भीष्मा’’ और ‘‘गीता गोविंदम’’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मंदाना (28) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर शनिवार को एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनके पैर में चोट लग गई है। उन्होंने यह जानकारी ऐसे समय में साझा की जब सोशल मीडिया पर उनको चोट लगने की खबरें प्रसारित हो रही थीं।
नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू जब अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं तो अतीत की अपनी कामयाबियों से भविष्य में नयी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा लेती हैं । 29 वर्ष की सिंधू ने लगभग हर ट्रॉफी और पदक जीता है। वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले चार भारतीय खिलाड़ियों (सुशील कुमार, नीरज चोपड़ा और मनु भाकर) में से है। वह विश्व चैम्पियन रही हैं और एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते हैं। पिछले सत्र में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता को दोहरा नहीं सकी। पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
