Author: admin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1, 29 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। वर्ष 1999 में प्रदर्शित डेविड धवन की की ब्लॉकबस्टर फिल्म बीवी नंबर वन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में प्यारी पूजा (करिश्मा कपूर) से लेकर तेजतर्रार रूपाली (सुष्मिता सेन) और मिलनसार प्रेम (सलमान खान) तक, हर किरदार दर्शकों का दिल जीत लिया था। सलमान के स्टाइलिश के चार्म और सुष्मिता की ट्रेंड सेटिंग आउटफिट ने 90 के दशक में फैशन को एक नई दिशा दी थी। अनु मलिक द्वारा कंपोज़्ड फिल्म के म्यूजिक ने भी अपनी एक अलग पहचान…

Read More

नई दिल्ली। खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन वितरण मंच जोमैटो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने अपने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए संभावित उम्मीदवारों से पहले वर्ष के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा है। गोयल ने बुधवार को कहा कि इस राशि को गैर-लाभकारी संस्था फीडिंग इंडिया को दान किया जाएगा। इसके बदले कंपनी उम्मीदवार की पसंद के किसी चैरिटी को 50 लाख रुपये का योगदान देने की पेशकश करेगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोयल ने लिखा, एक ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ की तलाश कर रहे हैं,…

Read More

जयपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान सरकार ने प्रदेश में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और उनके निर्देशानुसार राज्य सरकार ने इस निर्णय से प्रदेश में इस फिल्म की टिकट पर लगने वाली राज्य माल एवं सेवा कर (स्टेट जीएसटी) की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी शर्मा ने कहा कि यह फिल्म अतीत की उस सच्चाई को उजागर करती है, जिससे पूरा देश अनभिज्ञ था। इस फिल्म के माध्यम से निर्दोष व्यक्तियों को अपनी बात करने का अवसर मिला है।

Read More

जॉर्जटाउन (गुयाना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के अवसर पर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आज सुबह गुयाना पहुंचे। यह 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्र प्रमुख की पहली गुयाना यात्रा है। उन्होंने बुधवार को दूसरे भारत-कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से मुलाकात की।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अभियोजन एजेंसी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अमेरिका में कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन भारत में उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है। काग्रेस नेता ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे, जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद आप में शामिल हो गए…

Read More

वाशिंगटन। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल आयोवा की एक जेल में बंद है। ‘अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन’ विभाग की वेबसाइट पर हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है। इसके अलावा अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

Read More

पर्थ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भारतीय तेज आक्रमण को थकाने के लिए लंबी पारी खेलना चाहते हैं जिस तरह से पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में चेतेश्वर पुजारा ने खेली थी। पुजारा ने 2018 . 19 में चार टेस्ट की सात पारियों में 1258 गेंदें खेलकर तीन शतक जमाये थे। वह भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक थे। उन्होंने 2020 . 21 की श्रृंखला में 928 गेंदें खेली जो श्रृंखला में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक थी और इस बार भी उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया।

Read More

 मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा कर दी। इस वेब सीरीज से आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर जानकारी साझा की गई है।

Read More