नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश उपचुनाव में मतदाताओं की जांच करने और उन्हें मतदान करने से रोकने संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्वाचन आयोग से मतदाता पहचान पत्रों और आधार कार्ड की जांच करने वाले उन सभी पुलिस अधिकारियों को वीडियो साक्ष्य के आधार पर निलंबित करने के अनुरोध के बाद आयोग की यह टिप्पणी सामने आई है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें मुरादाबाद में तीन, कानपुर में दो…
Author: admin
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बावजूद रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने निम्नतम स्तर से उबरकर आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा में सुधार को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.42 प्रति डॉलर पर खुला।
दिल्ली। डिफेंडर आमिर अली मस्कट में 26 नवंबर से होने वाले पुरूष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है । उसने पाकिस्तान को पिछले साल 2 . 1 से हराकर खिताब जीता था। इस साल टूर्नामेंट में दस टीमों को पांच पांच के दो पूल में बांटा गया है।
शेनजेन (चीन)। पेरिस ओलंपिक की नाकामी को भुलाते हुए भारत की शीर्ष युगल टीम सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेगी। दुनिया की पूर्व नंबर एक टीम सात्विक के कंधे की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर है। दोनों आर्कटिक ओपन, डेनमार्क ओपन और चाइना ओपन नहीं खेल सके थे। अगस्त में मथियास बो के जाने के बाद से दोनों के पास कोच भी नहीं है। पिछली बार उपविजेता रहे सात्विक और चिराग पहले दौर में चीनी ताइपै के यांग पो सुआन…
लखनऊ, : मथुरा ने उत्तर प्रदेश राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में जूनियर बालक व सीनियर महिला वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम विजेता बनी जबकि जौनपुर को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में और सीनियर पुरुष वर्ग में गोरखपुर विजेता बना। उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ की देखरेख में आशियाना स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में सचिव यूजिन पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें लखनऊ की अर्चिता सिंह के साथ मथुरा के करन चौधरी और सोनिया ने दोहरी…
रियो डी जेनेरियो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी नाइजीरिया की ‘‘सार्थक’’ यात्रा पूरी करने के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी के ब्राजील पहुंचने की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंचे।’’ विदेश…
लखनऊ, उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली 89 ट्रेनों को इस वर्ष भी ठंड और कोहरे के चलते कैसिंल करने का प्रस्ताव बनाकर रेलवे प्रशासन ने दोनों मुख्यालय को भेजा है। ट्रेनें दिसम्बर में निरस्त की जाएंगी। रेलवे के संचालन से जुड़े अधिकारियों,कर्मियों ने निरस्त होने वाली ट्रेनों का सूची तैयार कर रहे है अंतिम निर्णय मुख्यालय की ओर से होने के बाद ट्रेनें कैसिंल की जाएंगी। इससे 1 लाख 30 हजार यात्रियों को सफर करने को लेकर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि वह विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलवन की भावनाओं और विचारों को समझते हैं। स्टालिन ने कहा कि वीसीके के शीर्ष नेता ने उनके प्रति सच्चा प्यार एवं स्नेह दिखाया और थिरुमावलवन कार्य के प्रति उनके समर्पण से भी अवगत हैं। स्टालिन ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि वीसीके प्रमुख ने 15 नवंबर को उनसे मुलाकात की और अरियालुर जिले (जयमकोंडम) में एसआईपीसीओटी औद्योगिक पार्क स्थापित करने के उनके अनुरोध को एक साल के भीतर पूरा कर दिखाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने…
