नई दिल्ली। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड और महाराष्ट्र में एक-दूसरे के खिलाफ दायर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर जवाब देने के लिए निर्वाचन आयोग से सात दिन का समय और मांगा है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर भाजपा और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के मद्देनजर, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के अध्यक्षों से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने को कहा था।
Author: admin
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव को सोमवार को निर्देश दिया कि वह 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाले बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका को राष्ट्रपति के समक्ष विचारार्थ रखें न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राष्ट्रपति से दो सप्ताह के भीतर याचिका पर विचार करने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा, ‘‘मामले की सुनवाई के लिए विशेष रूप से आज का दिन तय किए जाने के बावजूद भारत संघ की ओर से…
मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का सोमवार को वादा किया। गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर कैलाश गहोलत को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि गलत धारणा फैलाने की कोशिश की जा रही है कि मेरा फैसला ईडी, सीबीआई के दबाव का नतीजा है, सच्चाई यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता किया। बता दें कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को…
जोहानिसबर्ग। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले दो कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा। बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।
मुंबई। Nike समूह के अनुषंगी ब्रांड कन्वर्स ने भारत में कदम रखते हुये मुंबई में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर, अभिनेत्री खुशी कपूर को भारतीय बाजार के लिये अपना ‘ब्रांड फेस’ बनाया है। कन्वर्स ब्रांड की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उसका यह स्टोर मुंबई के लिंकिग रोड पर बनकर तैयार है। कंपनी ने कहा है कि इसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। कन्वर्स फुटवियर और युवा वर्ग के लिये स्टाइलिश परिधानों के लिये जाना जाता है। स्पोर्ट्सवियर बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी Nike समूह का यह ब्रांड 115 वर्ष पुराना है।
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उनके विशेष विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से वापस नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे। वह बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए थे।
