Author: admin

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण राजधानी में लागू किए गए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के उपायों के तहत यहां 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें संचालित होगी और मेट्रो ट्रेन 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। देश में राजधानी का प्रदूषण स्तर सबसे खराब दर्ज किए जाने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यहां ग्रैप के तीसरे चरण को लागू कर दिया। दिल्ली में लगातार दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज…

Read More

 अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाया जाएगा। जिसके लिए भूमि पूजन अगले वर्ष 2025 में हो सकता है, इस कार्य को श्रीराम टेंपल फाउंडेशन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के सचिव अमोद प्रकाश कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि 150 एकड़ जमीन में 721 फीट ऊंचा पांच मंजिल का राम मंदिर होगा, जिसकी डिजाइन भी राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा करेंगे। इसमें खास होगा कि राम मंदिर जाने के मार्ग में 101 फीट ऊंची हनुमान जी की…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।’’ अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले सरकारें वोट बैंक की राजनीति के अनुरूप नीतियां बनाती थीं जबकि मौजूदा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सरकार में लोगों का विश्वास बहाल हो। प्रधानमंत्री ने ‘एचटी लीडरशिप समिट’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए’’ प्रगति के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में हर चुनाव के बाद सरकारें बदल जाती हैं, भारत में लोगों ने तीसरी बार हमारी सरकार चुनी है। पहले सरकारें चुनाव जीतने के लिए चलायी जाती…

Read More

नारायणपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शनिवार को विदेश जा रहे हैं लेकिन यह समझ से परे है कि वह मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह टिप्पणी तब की है जब प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील और नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अगले तीन दिन तक हम ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ झूठ और अमर्यादित प्रचार अभियान से बचे रहेंगे। वह एक बार फिर से…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी में मेडिकल कॉलेज में आग लगने से नवजात शिशुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों की प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया और कहा कि इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। खड़गे ने कहा “उत्तर प्रदेश के झाँसी के मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में मासूम शिशुओं की मृत्यु का समाचार बेहद पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे में मृत सभी बच्चों के परिजनों के प्रति हमारी…

Read More

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा। 17 नवंबर को पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है। शर्वरी इन दिनों वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं।‘अल्फा’ को वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

Read More